दरभंगा में 27 अगस्त को आयोजित इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के सुरक्षा कमांडो पर एक युवक ने पल्सर बाइक की चोरी करने का आरोप लगाया है। एनएच 27 के किनारे मब्बी के पास मां दुर्गा लाइन होटल का संचालन करने वाले शुभम सौरभ ने लगाया है। उसका कहना है कि वोटर अधिकार यात्रा के दौरान 27 तारीख को राहुल गांधी के सुरक्षा घेरे में तैनात एक कमांडो ने उसके पिता अनिल राय की पल्सर 220 बाइक जबरन ले ली और यात्रा के बाद उसे वापस नहीं किया। शुभम सौरभ बाइक की तलाश के लिए उसी दिन से जगह-जगह भटक रहा है, लेकिन बाइक अभी तक नहीं मिली है। बाइक की तलाश में उसने कई जिलों के चक्कर लगाए हैं।
शुभम सौरभ ने मीडिया को बताया कि उस दिन उसके लाइन होटल से कुल सात बाइक को यात्रा में ले जाया गया था। जिनमें से 6 बाइक जहां-तहां लुढ़की मिली। उसकी बाइक अभी तक नहीं मिली है। उसने कहा कि राहुल गांधी के सुरक्षा कर्मी ने बार-बार आग्रह कर उसके पिता से बाइक ली थी। जब बाइक नहीं मिली तो उसने सुरक्षा कर्मी को फोन किया। इसके बाद उसे पहले सीतामढ़ी और इसके बाद ढाका बुलाया गया। वहां भी बाइक नहीं मिली। इसके बाद उसे कांग्रेस के पूर्व बिहार प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा से बात करने को कहा गया। उनसे भी बात करने का कोई फायदा नहीं हुआ।
शुभम सौरभ ने कहा कि उसने इसकी शिकायत मब्बी थाने की पुलिस से की। हालांकि उसने अभी तक इस संबंध में पुलिस को कोई आवेदन नहीं दिया है। मब्बी थाने पर मौजूद एक पुलिस कर्मी ने कहा कि हम लोग वोटर अधिकार यात्रा को लेकर एक सितंबर तक व्यस्त हैं। इसके बाद तुम्हारी बाइक खोजकर दे देंगे।
शुभम सौरभ ने अब तक बाइक नहीं मिलने पर इसकी चोरी हो जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में पूछने पर एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। इस संबंध में कोई जानकारी मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…