Bihar

राहुल-तेजस्वी की यात्रा पर नीतीश के बेटे निशांत ने ऐसे दिया रिएक्शन, बोले- पिताजी ही बनेंगे सीएम

एसआईआर के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की वोटर अधिकार यात्रा जारी है। इस पर नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने प्रतिक्रिया दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गया की प्रस्तावित यात्रा पर कहा है कि पीएम बिहार को बड़ी सौगात देने वाले हैं। निशांत ने एक बार फिर दावा किया है कि 2025 के चुनाव के बाद फिर नीतीश कुमार ही बिहार के सीएम बनेंगे।

बिहार में विधानसभा की सरगर्मी बिहार में तेज हो गयी है। आम तौर पर शांत रहने वाले सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार भी मुखर हो रहे हैं। बुधवार को मीडिया से बात करते हुए निशांत कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार ने बीस सालों में काफी काम किया है। पहले 20 लाख नौकरी रोजगार का वादा किया गया था तो पचास लाख दिया गया।

अब एक करोड़ का वादा सरकार ने दिया है। उस पर भी काम चल रहा है। सरकार बिहार के लोगों को राज्य की नौकरियों में अधिक हिस्सेदारी के लिए भी काम कर रही है। टीआरई-4 की बहाली के लिए भी सरकार गंभीर है। महिलाओं को नौकरी देने और सशक्त बनाने की दिशा में काफी काम हुआ है। हम लोग जितना कहते हैं उससे ज्यादा करते हैं। 2005 से निरंतर विकास कार्य में लगे हैं।

निशांत कुमार से पत्रकारों ने सवाल किया कि विपक्ष एसआईआर का विरोध कर रहा है। खासकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव यात्रा पर हैं। इस निशांत कुमार ने कहा कि यह चुनाव आयोग का मामला है। आयोग इस काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी बिहार को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। बीजेपी ने कह दिया है कि 2025 का चुनाव पिताजी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। एनडीए चुनाव जीतेगा और पिताजी ही एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। उनके स्वास्थ्य पर विपक्ष के दावे को खारिज करते हुए कहा कि सबकुछ ठीक है। कोई दिक्कत नहीं है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में निर्वाचन साक्षरता क्लब का जागरूकता कार्यक्रम आयोजित 

समस्तीपुर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में संचालित निर्वाचन साक्षरता क्लबों के…

2 घंटे ago

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

17 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

18 घंटे ago