Bihar

सृजन घोटाला: पूर्व डीएम बीरेंद्र प्रसाद यादव पर जालसाजी और साजिश के आरोप गठित, CBI कोर्ट में ट्रायल शुरू

सीबीआई की विशेष अदालत में मंगलवार को 36 करोड़ 99 लाख रुपए के सृजन घोटाले के एक मामले का ट्रायल शुरू हो गया। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश सुनील कुमार-2 ने घोटाला के आरोपी सह भागलपुर के तत्कालीन डीएम बीरेन्द्र प्रसाद यादव के खिलाफ आरोप गठित किया। विशेष अदालत ने आरोपी अधिकारी पर जालसाजी, धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और भ्रष्ट्राचार निवारण अधिनियम के तहत आरोप गठित किया है। वर्तमान में बीरेन्द्र प्रसाद यादव कृषि विभाग में विशेष सचिव हैं।

कोर्ट में उपस्थिति रहने के दौरान उनके ऊपर लगे आरोप को सुनाया गया। हालांकि, उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोप से इनकार किया। इसके बाद विशेष अदालत ने इस मामले की अगली तारीख 26 अगस्त 2025 निर्धारित की है। साथ ही सीबीआई को अभियोजन गवाह पेश करने का निर्देश दिया है।

विशेष अदालत इस घोटाले के अन्य सभी आरोपियों के खिलाफ पहले ही आरोप गठित कर चुकी थी। यह मामला वर्ष 2014 से लेकर 2017 के बीच भागलपुर में हुए घोटाले से जुड़ा है। भागलपुर जिले में मुख्यमंत्री विकास योजना के 36 करोड़ 99 लाख 33 हजार 548 रुपये की बंदबाट करने के लिए सृजन महिला विकास समिति के खाते में रकम स्थानांतरित की गई थी। इस संबंध में सीबीआई ने वर्ष 2017 में एफआईआर दर्ज की। सीबीआई इस मामले में अबतक तीन चार्जशीट दायर चुकी है।

तीसरे चार्जशीट में डीएम बीरेन्द्र प्रसाद यादव को आरोपी बनाया गया है। जांच के दौरान दो सरकारी बैंक खातों से दो चेक के माध्यम से 12 करोड़ 20 लाख 15 हजार रुपये और 9 करोड़ 75 लाख 63 हजार रुपये और ड्राफ्ट के माध्यम से 5 करोड़ 50 लाख रुपये महिला सृजन विकास समिति के खाता में ट्रांसफर हुआ था। तीन वर्षों में कुल 36 करोड़ 99 लाख 33 हजार 548 रुपये की बंदरबाट की गई।

घोटाले में समिति की अध्यक्ष भी हैं आरोपी

इस घोटाले में विश्वनाथ दत्ता, नवीन कुमार राय, एनवी राजू, ज्ञानेन्द्र कुमार, बंशीधर झा, सृजन महिला विकास समिति की अध्यक्ष मनोरमा देवी की बहु रजनी प्रिया, सरिता झा, सुबा लक्ष्मी प्रसाद और भागलपुर के तत्कालीन डीएम बीरेन्द्र प्रसाद यादव आरोपी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

किशोरी से दु’ष्कर्म के आरोप में CSP संचालक पर नामजद FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी; विलंब से सूचना मिलने के मामले पर भी होगी जांच

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में किशोरी के साथ…

8 घंटे ago

ट्रेन से समस्तीपुर पहुंचे 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार, रामबाबू चौक का रहने वाला साथी हुआ फरार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए…

8 घंटे ago

जानकी एक्सप्रेस में जुड़ा थर्ड AC का अतिरिक्त कोच, मिथिलांचल और सीमांचल के यात्रियों को राहत

समस्तीपुर : जयनगर से मनिहारी के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 15283/15284 जानकी एक्सप्रेस में…

9 घंटे ago

सरायरंजन में फर्जी तरीके से विशिष्ट शिक्षक के योगदान मामले में प्रभारी प्रधानाध्यापक चंदेश्वर झा को समस्तीपुर DEO ने किया निलंबित

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय ब्राह्मबाना में विशिष्ट शिक्षक के…

10 घंटे ago

स्नातक मतदाताओं से मिले डॉ. धर्मांश रंजन, शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा; मोहिउद्दीन नगर बाजार, मोहनपुर और धमौन में चलाया जनसंपर्क अभियान

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.…

22 घंटे ago

पूजा व त्योहार के सीजन में भी सफाई कर्मचारियों को तीन माह से नहीं मिला वेतन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : तीन माह से दलसिंहसराय नगर परिषद के सफाई-कर्मियों को वेतन नहीं मिला है।…

22 घंटे ago