बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य और दूसरे सरकारी विभागों में सरकारी नौकरियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से क्रेडिट वॉर छेड़ रखे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के दावों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गयाजी की जनसभा से चोट कर दी है। पीएम मोदी ने नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वो हैं इसलिए बिहार में शिक्षकों की भर्ती पूरी पारदर्शिता से हो पाई। पीएम मोदी का यह बयान एक तरफ सरकारी बहाली का श्रेय नीतीश को देता है तो दूसरी तरफ ‘पूरी पारदर्शिता’ के जरिए नीतीश के नहीं रहने पर बहाली में गड़बड़ी के खतरों की चेतावनी भी देता है।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को गयाजी में एक सरकारी कार्यक्रम में लगभग 12 हजार करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा- “बिहार के युवाओं को पक्की सरकारी नौकरी देने के लिए नीतीश कुमार ने बड़ा अभियान चलाया हुआ है। ये नीतीश जी हैं, तभी यहां शिक्षकों की भर्ती भी पूरी पारदर्शिता से हुई।”
पीएम ने कहा कि बिहार के नौजवानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में बिहार में ही रोजगार मिले, उन्हें नौकरी के लिए पलायन ना करना पड़े, इसमें केंद्र सरकार की एक नई योजना से भी बहुत बड़ी मदद मिलने वाली है। उन्होंने 15 अगस्त को देश भर में लागू हुई प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना का जिक्र करते हुए बताया कि इसके तहत युवा जब निजी क्षेत्र में पहली नौकरी करेंगे तो केंद्र सरकार उन्हें 15 हजार रुपये देगी। जो प्राइवेट कंपनियां युवाओं को रोजगार देगी, उन्हें भी सरकार अलग से पैसे देगी।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…
बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…