बिहार की राजधानी पटना के दानापुर रेल मंडल के जलालपुर हॉल्ट के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में एक दंपति की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई. मृतकों की पहचान मधुरंजन कुमार और उनकी पत्नी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है, जो पटना के दुल्हिन बाजार के सोरेमपुर के रहने वाले थे. दोनों एक परीक्षा देने के लिए ट्रेन से जा रहे थे.
चलती ट्रेन से गिरी पत्नी, बचाने कूदा पति
बताया जा रहा है कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब लोकमान्य तिलक ट्रेन से प्रीति कुमारी अचानक नीचे गिर गईं. यह देखकर उनके पति मधुरंजन कुमार ने उन्हें बचाने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. मधुरंजन की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, प्रीति गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई.
दोनों की जान गई
एएसआई बीरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन प्रबंधक की सूचना के बाद रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल महिला को बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मोकामा से पीएमसीएच रेफर किया गया, लेकिन एंबुलेंस ड्राइवर ने बताया कि महिला की रास्ते में ही मौत हो गई.
एग्जाम देने जा रहे थे दंपति
बीरेंद्र कुमार कहा कि मृतक दंपति के मोबाइल फोन से उनके परिजनों का पता चला, जिन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है. परिजनों ने भी बताया कि दोनों पति-पत्नी परीक्षा देने के लिए ट्रेन से जा रहे थे.
समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…
समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…
समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…