Bihar

बिहार में 4 साल के बच्चे के साथ हैवानियत, पड़ोसी ने चॉकलेट के बहाने घर पर बुला प्राइवेट पार्ट काटा

बिहार की राजधानी पटना से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पड़ोसी पर आरोप है कि उसने 4.5 साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काट दिया है। इस घटना के बाद पुलिस को आरोपी की तलाश है लेकिन आरोपी फरार हो गया है। घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

पटना में पड़ोसी पर 4 साल 6 महीने के एक बच्चे के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काटने का आरोप लगा है। घटना पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी की है। परिजनों ने गौरीचक थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

घायल बच्चे का इलाज पटना के पीएमसीएच अस्पताल में चल रहा है। बच्चे की मौसी ने बताया कि फरवरी 2025 में बच्चा सोहगी गांव आया था। 5 महीने से यहीं रह रहा था। बच्चा स्कूल से आने के बाद दरवाजे के पास खेल रहा था। इसी बीच पड़ोस का गुड्डू आया और उसे बहला फुसलाकर खेलने के बहाने साथ लेकर चला गया।

उसके बाद उसने बच्चे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद बच्चा रोते बिलखते लहूलुहान स्थिति में नानी के घर आया। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए PMCH लेकर आए। जहां फिलहाल इलाज चल रहा है।

पटना सदर एसडीपीओ रंजन कुमार का सामने आया बयान

पटना सदर एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि 16 अगस्त 2025 को परिजनों द्वारा मामला दर्ज कराया गया है। पड़ोसी गुड्डू और उसकी पत्नी द्वारा बच्चे का प्राइवेट पार्ट काट दिय गया है। इसके बाद वह फरार हो गया है। नामजद आरोपी गुड्डू और उसकी पत्नी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है। बच्चे का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। इस घटना को सुनकर हर कोई हैरान है।

Avinash Roy

Recent Posts

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

5 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

9 घंटे ago