Bihar

CM नीतीश के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री तय! पटना में लगे पोस्टर, लोगों से करेंगे संवाद

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की एंट्री को लेकर हलचल उस वक्त बढ़ गई, जब जेडीयू कार्यकर्ताओं की ओर से पटना की सड़कों पर निशांत कुमार के पोस्टर लगा दिए गए. इन पोस्टरों में निशांत कुमार द्वारा लोगों के साथ संवाद किए जाने की बात कही गई है.

पोस्टर पर लिखा है- माननीय मुख्यमंत्री जी की सफल जन कल्याणकारी योजनाओं पर परिचर्चा. एक विचार निशांत के साथ. निशांत संवाद. इन पोस्टरों के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा का माहौल गरम हो गया है. पोस्टर के हिसाब से निशांत कुमार आज यानी रविवार (10 अगस्त) को पटना में एक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम आज शाम 4 बजे से आयोजित होगा. माना जा रहा है कि इसी मंच से वे राजनीति में उतरने को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट कर सकते हैं.

बता दें कि निशांत कुमार के सियासत में आने को लेकर काफी पहले से चर्चा हो रही है. जेडीयू में नेताओं का एक धड़ा मानता है कि निशांत कुमार के पॉलिटिक्स में आने से पार्टी को फायदा मिलेगा. वहीं मीडिया से दूरी बनाकर रखने वाले निशांत कुमार ने भी चुनावी साल में इस झिझक को समाप्त किया है. वे अक्सर मीडिया के सामने आते हैं और अपने पिता नीतीश कुमार के लिए खुलकर चुनाव प्रचार करते हैं. अपने जन्मदिन के अवसर पर निशांत कुमार ने मीडिया से बात की थी और अपने पिता के लिए वोट मांगे थे. उन्होंने कहा था कि उनके पिता ने बिहार के लिए काफी काम किया है और उन्हें एक बार फिर से सीएम बनाने की वे अपील करते हैं.

हाल ही में नीतीश के करीबी मंत्रियों में से एक डॉ. अशोक चौधरी ने कहा था कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए. अशोक चौधरी ने कहा था कि यह गलत भी नहीं है. यह विषय पूरी तरह नीतीश कुमार और निशांत कुमार की इच्छा पर निर्भर है. वे जिस क्षण चाहें, इंट्री हो जाएगी. इतना ही नहीं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा ने भी निशांत को पार्टी में लाने की सलाह नीतीश को दी थी.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चर्चित शिक्षण संस्थान Educators का नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली कोचिंग एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

14 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

18 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

19 घंटे ago