मुंगेर में अवैध रूप से शराब बेचने वालों और तस्करों की धरपकड़ के लिए पुलिस छापेमारी करने पहुंची। पुलिस को देखते ही मुसहरी के दो-तीन महिला व पुरुष ने टीम पर हमला कर दिया। 112 के वाहन के शीशे चकनाचूर कर दिए। हालांकि, इस हमले में पुलिस जवान बाल-बाल बच गए। घटना पूरबसराय थाना क्षेत्र के वसंती तालाब स्थित मुसहरी की है।
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि डायल 112 वाहन से प्रशिक्षु दरोगा नीरज कुमार जवानों के साथ मुसहरी में छापेमारी करने गए थे। तस्करी से जुड़े आक्रोशित लोग वहां पुलिस का विरोध करने लगे। देखते ही देखते भीड़ ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक पत्थर चलने के कारण पुलिस पदाधिकारी और जवान किसी तरह छिपकर वहां से निकल गये। इस दौरान गाड़ी के शीशे टूट गये। पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए। पथराव करने में छोटू मांझी के साथ कुछ महिलाएं भी थी।
पुलिस ने इस मामले में छोटू मांझी को गिरफ्तार कर लिया है। बाद में अतिरिक्त बल मंगा कर फिर से छापेमारी की गई। इसमें पुलिस को कुछ भी नहीं मिला। थानाध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि छोटू शराब तस्करी मामले में पहले भी जेल जा चुका है। क्षेत्र में शराब की तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…
बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…
समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…
समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…