बिहार के पटना जिले के चर्चित मोकामा गोलीकांड में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोलीकांड के आरोपी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोकामा गोलीकांड के 198 दिन बाद उसे बेगूसराय जिले के बरौनी रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया। मोकामा के नौरंगा-जलालपुर गांव में 22 जनवरी 2025 को पूर्व विधायक बाहुबली अनंत सिंह की सोनू-मोनू गैंग से भिड़ंत्त हुई थी। दोनों गुटों की ओर से 70 राउंड से ज्यादा गोलीबारी की गई थी। गैंगवार के बाद से मोनू फरार चल रहा था।
रिपोर्ट्स के अनुसार, एसटीएफ को गैंगस्टर मोनू सिंह के ट्रेन से बरौनी आने की सूचना मिली थी। इसके बाद पटना से एसटीएफ की टीम शुक्रवार को बरौनी पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूरे स्टेशन की घेराबंदी कर दी गई। देर रात जैसे ही वह कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से उतरने बरौनी स्टेशन पर उतरने लगा, एसटीएफ और पुलिस ने उसे वहीं दबोच लिया। बताया जा रहा है कि मोनू सिंह को एसटीएफ पटना लेकर गई है। उससे मोकामा गोलीकांड को लेकर पूछताछ की जा रही है। उसके खिलाफ पटना जिले के पचमहला समेत अन्य थानों में हत्या, रंगदारी और गोलीबारी के कई केस दर्ज हैं।
समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…
समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…