बिहार की राजनीति में पहली बार बड़ा धमाका हुआ है. आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने अपने छोटे भाई व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को खुलेआम चेतावनी दी है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो टैग कर तेज प्रताप ने कहा कि लोकतंत्र बचाने निकले लोग खुद लोकतंत्र को तार-तार कर रहे हैं.
जयचंद पर भड़के तेज प्रताप :
तेज प्रताप यादव ने अपने बयान में कहा कि नबीनगर से विधायक विजय कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह के गाड़ी चालक और एक मीडिया पत्रकार को जिस तरह मारा-पीटा गया और गाली-गलौज किया गया, वह बेहद शर्मनाक है. उन्होंने साफ कहा कि यह काम किसी जयचंद ने किया है.
तेजस्वी को सीधी चेतावनी :
तेज प्रताप ने पहली बार खुले शब्दों में तेजस्वी को निशाना बनाया. उन्होंने कहा कि अभी भी समय है, अपने आसपास के जयचंदों से सावधान हो जाओ. अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले चुनाव में बेहद खराब नतीजे देखने को मिल सकते हैं.
लोकतंत्र बचाने पर सवाल :
तेज प्रताप ने सवाल उठाया कि आखिर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव लोकतंत्र बचाने निकले हैं या लोकतंत्र को तार-तार करने? उन्होंने कहा कि जिस तरह लोकतंत्र में पत्रकार और साधारण ड्राइवर को पीटा गया, वह लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है.
परिणाम तय करेगा जनता का फैसला :
वीडियो संदेश में तेज प्रताप ने कहा कि अब जनता ही तय करेगी कि कौन कितना समझदार है. चुनाव परिणाम बताएगा कि गलत रास्ता अपनाने वालों को कितना भारी नुकसान उठाना पड़ता है.
‘जयचंदों से बनाओ दूरी’ :
तेज प्रताप यादव द्वारा ट्विटर पर टैग किया गया वीडियो राजनीतिक हलकों में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है. पहली बार उन्होंने सीधे-सीधे तेजस्वी को चेतावनी देते हुए कहा है कि गलत लोगों से दूरी बनाओ, वरना चुनाव में जनता मुंहतोड़ जवाब देगी.
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…