मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर निकलने के बाद एक्शन मोड में हैं। अनंत सिंह राजनीति में सक्रिय हो गए हैं और लगातार बड़े बड़े नेताओं से मुलाकात कल रहे हैं। बीते दिन अनंत सिंह ने सीएम नीतीश से मुलाकात की थी वहीं आज वो केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिलने पहुंचे हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बाहुबली नेता अनंत सिंह के बीच मुलाकात में कई अहम विषयों पर चर्चा हुई।
जानकारी अनुसार ललन सिंह के आवास पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई है। वहीं बीते दिन यानी शनिवार को अनंत सिंह ने सीएम नीतीश से मुलाकात की। दोनों के बीच 15 मिनट तक सीएम हाउस में बातचीत हुई। हालांकि सीएम हाउस में सीएम नीतीश से उनकी क्या बातचीत हुई इसकी जानकारी उन्होंने मीडियाकर्मियों को नहीं दी और अपने घर चले गए।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव होने में अब कुछ ही समय बचा है। ऐसे में सभी नेताएं एक्टिव मोड में हैं। अनंत सिंह ने भी मोकामा से जदयू के उम्मीदवार के रुप में अपनी दावेदारी पेश की है। अनंत सिंह ने कहा है कि इस बार चुनाव उनकी पत्नी नहीं बल्कि वहीं लड़ेंगे।
गौरतलब हो कि जेल से बाहर आने के बाद से ही अनंत सिंह सुर्खियों में हैं। अनंत सिंह के दावा किया है कि चुनाव में राजद को मुश्किल से 15 से 16 सीट आएगा। उन्होंने ये भी कहा कि अगर जदयू तेजस्वी के खिलाफ उनको मैदान में उतारती है तो वो तेजस्वी की जमानत जब्त करवा देंगे। वहीं अब अनंत सिंह ललन सिंह से मिलने पहुंचे हैं।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार को मुश्किलें बढ़…
बिहार के वैशाली जिले में गुरुवार को एक बड़ा निर्माणाधीन पुल हादसा सामने आया है.…
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…