Bihar

टूटेगा मुकेश सहनी का सपना? डिप्टी सीएम पद की दावेदारी पर बोले अब्दुल बारी सिद्दीकी- ऐसी कोई बात नहीं हुई

बिहार में चुनावी हलचल तेज है। बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन काफी सक्रिय है और महागठबंधन में शामिल सभी दल चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। वीआईपी चीफ मुकेश सहनी पिछले कुछ दिनों से लगातार यह भी कहते आ रहे हैं कि इस बार बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी। इतना ही नहीं मुकेश सहनी ने तो यहां तक कह दिया है कि महागठबंधन की सरकार में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री होंगे और वो उपमुख्यमंत्री।

हालांकि, राष्ट्रीय जनता दल के एक दिग्गज नेता के हालिया बयान से ऐसा लगता है कहीं मुकेश सहनी का डिप्टी सीएम की दावेदारी का सपना टूट ना जाए। दरअसल जब राजद नेता से वीआईपी चीफ की इस दावेदारी को लेकर पूछा गया तो उन्होंंने कह दिया कि गठबंधन में ऐसी कोई बात ही नहीं हुई है।

राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी रविवार को मोतिहारी जिले में मौजूद थे। यहां हरसिद्धी प्रखण्ड क्षेत्र के प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय गायघाट के प्रांगण में मुसहर विकास मंच की ओर से राष्ट्रीय जनता दल मुसहर महाकुंभ सम्मेलन का आयोजन किया गया था। यहां पूर्व मंत्री सह विधान पार्षद अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि लालू प्रसाद गरीबों के मसीहा हैं।

जब कुछ पत्रकारों ने अब्दुल बारी सिद्दीकी से मुकेश सहनी की तरफ से डिप्टी सीएम पद को लेकर दावेदारी किए जाने को लेकर सवाल किया तो राजद नेता ने कहा, ‘कौन किसकी दावेदारी कर रहे हैं, इसकी हमको जानकारी नहीं है। मगर जहां तक हमारे गठबंधन का सवाल है तो उस गठबंधन में इस तरह की कोई बात नहीं हुई है।’

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आगे कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं तो राजद के उम्मीदवार को मत देकर तेजस्वी यादव के हाथ को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि पहले बड़े लोग मुसहर जाति से दलितों से छुआछूत की भावना रखते थे। आज लालू प्रसाद ने उनको अधिकार देकर कई मुसहर और दलितों को विधायक बनाया। मंत्री बनाया। उन्होंने कहा कि हम आपसे राजद के लिए वोट देने का आग्रह कर रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

13 घंटे ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

13 घंटे ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

14 घंटे ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

18 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

19 घंटे ago