Bihar

बिहार: iPhone नहीं दिला पाए मजदूरी करने वाले पिता तो नाबालिग बेटे ने उठाया खौफनाक कदम

मजदूरी कर परिवार का भरन पोषण करने वाले पिता आईफोन नहीं दे सके तो एक नाबालिग बेटे ने आत्महत्या कर ली. घटना खगड़िया जिले के मानसी थाना इलाके के सैदपुर गांव में शनिवार की रात की है. जहां एक नाबालिग लड़के ने गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली.

पिता के इंकार से था नाराज

मृतक स्थानीय वार्ड 3 निवासी निखिल कुमार (16) बताया गया है. प्राप्त जनकारी के अनुसार मृत किशोर के पिता मजदूरी करते हैं. निखिल पिछले कुछ दिनों से आईफोन खरीदने की जिद कर रहा था. घर की आर्थिक हालत देखते हुए परिवार द्वारा आईफोन देने से इंकार किए जाने पर वो नाराज था.

गले में गमछा लगाकर खुदकुशी

इसके बाद घर के पास स्थित एक मुर्गा फार्म में उसने गले में गमछा लगाकर खुदकुशी कर ली. इसकी सूचना परिवार वालों को रविवार सुबह मिली. उसे आनन फानन में सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

परिवार ने पोस्टमार्टम से किया इंकार

मृतक इंटर का छात्र था और अपने दो भाइयों में बड़ा था. थानाध्यक्ष दीपक कुमार के अनुसार परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है. पुलिस थाना में यूडी जेस दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

1 घंटा ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

6 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

7 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

7 घंटे ago