Bihar

अब बिहार के इस जिले में निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, 100000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने बुधवार को भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) मो. गुलाम सरवर को एक लाख रुपये घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। घूस की यह रकम शिक्षक के बकाया वेतन भुगतान में मदद के नाम पर मांगी गई थी।

बीईओ के अलावा एक बिचौलिया शिक्षक मो कादिर भी पकड़ा गया है। निगरानी की टीम बीईओ को पूछताछ के लिए पटना ले गई है। इस कार्रवाई से घूसखोर पदाधिकारियों और कर्मियों में हड़कंप मच गया है। पिछले दस दिनों में भोजपुर में निगरानी की यह दूसरी कार्रवाई है।

भुगतान के लिए घूस के रूप में मांगी थी 12 प्रतिशत राशि

जानकारी के अनुसार, परिवादी बक्सर जिले के नेनुआ गांव निवासी स्व. धनुषधारी पाठक के पुत्र संतोष कुमार पाठक हैं, जो वर्तमान में शाहपुर प्रखंड के बंशीपुर प्राथमिक विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। वे 2019 से नियोजित शिक्षक हैं।

उनकी सेवा पुस्तिका गायब होने के कारण आठ लाख 54 हजार रुपये वेतन का भुगतान लंबित था। इस भुगतान के लिए बीईओ मो. गुलाम सरवर ने 12 प्रतिशत राशि घूस के रूप में मांगी थी। शिकायत मिलने पर निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मामले की जांच की।

नाश्ते की दुकान दुकान पर बुलाया गया था, पकड़े गए

सत्यापन में मामला सही पाए जाने के बाद एक धावा दल का गठन किया गया। बीईओ ने परिवादी को आरा-बक्सर फोरलेन स्थित छोटी सासाराम के पास एक नाश्ते की दुकान पर बुलाया। तयशुदा रणनीति के तहत जैसे ही परिवादी ने एक लाख रुपये की घूस बीईओ को सौंपी, निगरानी की टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया।

घूसखोरी में बिचौलिया का काम कर रहा शिक्षक भी पकड़ा गया

गिरफ्तारी के वक्त बीईओ के साथ एक मो. कादिर भी मौजूद था, जो मध्यस्थ (बिचौलिया) की भूमिका निभा रहा था। उसे भी निगरानी की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

आधिकारिक पुष्टि

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना के डीएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि परिवादी संतोष कुमार पाठक द्वारा लिखित शिकायत दी गई थी। सत्यापन के बाद शाहपुर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी द्वारा रिश्वत मांगना सही पाया गया। इसके बाद निगरानी थाना कांड संख्या 67/25 दर्ज कर छापेमारी की गई और बीईओ को एक लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहर के नक्कू स्थान में बंद घर से छह लाख के जेवर की चोरी, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…

42 मिनट ago

लगुनियां सूर्यकंठ स्थित एक घर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, मोबाइल समेत एक गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…

58 मिनट ago

शिवाजीनगर में अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौ’त, तीन छोटे-छोटे बच्चों के सिर से उठा मां का साया

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…

1 घंटा ago

बिहार में 4000 माफिया की संपत्ति जब्त करने की सम्राट सरकार की बड़ी तैयारी, विधायक अमित रानू का भी नाम, ADG ने बताया प्लान

बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…

6 घंटे ago

बिहार: गांधी सेतु के पास तेज धार में डूबी, 9 लोगों को बचाया गया, 2 की तलाश जारी

मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…

7 घंटे ago

बिहार के भ्रष्ट BDO आनंद कुमार विभूति के पटना- दरभंगा समेत 5 ठिकानों पर EOU की रेड, आय से अधिक संपत्ति का केस

बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…

8 घंटे ago