Bihar

बिहार में दो पाकिस्तानी महिलाओं के बन गए वोटर आईडी कार्ड, SIR के बीच चौंकाने वाला खुलासा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले भागलपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पाकिस्तान से आई दो महिलाओं के वोटर आईडी कार्ड बन गए। केंद्रीय गृह मंत्रालय की जांच में यह खुलासा हुआ है, जिसके बाद अवैध रूप से वीजा अवधि को ओवरस्टे कर रहे विदेशियों का पता लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जांच में भागलपुर में तीन पाकिस्तानी नागरिकों के रहने की पुष्टि हुई है, जिनमें से दो महिलाओं के नाम मतदाता पहचान पत्र भी बन गया है। इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने एसएसपी से जांच कराई है और भागलपुर के डीएम और एसएसपी से विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है।

केंद्रीय मंत्रालय पता लगाने में जुटा

केंद्रीय गृह मंत्रालय अवैध रूप से वीजा अवधि को ओवरस्टे कर रहे विदेशियों का पता लगाने में जुटा है। इस पड़ताल में भागलपुर में तीन पाकिस्तानी नागरिकों के रहने की पुष्टि हुई है। इशाकचक थाना क्षेत्र के भीखनपुर गुमटी नंबर 3 टैंक लेन में दो महिलाएं रह रही हैं। मंत्रालय की रिपोर्ट पर जब पुलिस मुख्यालय ने एसएसपी से जांच कराई तो हैरान करने वाले खुलासे हुए। इन दो महिलाओं के नाम पर वोटर आईडी कार्ड भी बन गए।

स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट से पुलिस मुख्यालय में भी सनसनी

स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट पर पुलिस मुख्यालय में सनसनी फैल गई है। स्पेशल ब्रांच के एसपी ने अब विस्तृत जानकारी देकर भागलपुर के डीएम और एसएसपी से जांच और सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई समेत विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। भागलपुर के डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दोनों पाकिस्तानी महिलाओं का नाम मतदाता सूची से काटने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

पाकिस्तान की दो महिलाओं ने बिहार में बनवा लिया वोटर कार्ड

एक अखबार के अनुसार गृह मंत्रालय की जांच में सामने आया कि टैंक लेन में इमराना खानम उर्फ इमराना खातून, पिता इबतुल हसन और फिरदौसिया खानम पति मो. तफजील अहमद के नाम से मतदाता पहचान पत्र बनाया गया है। प्रशासन के पास दोनों का इपिक नंबर है। रिपोर्ट में पाया गया कि रंगपुर निवासी फिरदौसिया 19 जनवरी 1956 को 3 महीने के वीजा पर भारत आई थी। वहीं इमराना 3 साल के वीजा पर आई थी। इसके अलावा, पाक नागरिक मोहम्मद असलम 24 मई 2002 को दो साल के लिए भारत आया था। असलम ने भी अपना आधार कार्ड बनवा लिया है। यानी एक तरह से तीनों ने हिंदुस्तान में रहकर यहां की नागरिकता हासिल करने की पूरी तैयारी कर ली थी। लेकिन अब इनका खुलासा हो गया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर: सरसों आपूर्ति के नाम पर साइबर ठगी, हसनपुर के कारोबारी से 3.08 लाख रुपये की ठगी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के पिरौना सिही टोला निवासी मोहन कुमार…

40 मिनट ago

समस्तीपुर: पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का हल्लाबोल, कलेक्ट्रेट पर फूंका पुतला

समस्तीपुर : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पेपर लीक के विरोध में आंदोलन कर रहे…

1 घंटा ago

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

9 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

10 घंटे ago