Bihar

दरभंगा के DMCH कैंपस में छात्र की ह’त्या; लव मैरिज से नाराज ससुर ने मारी गो’ली

बेटी के प्रेम विवाह से खफा पिता ने मंगलवार को डीएमसीएच परिसर स्थित बीएससी नर्सिंग कॉलेज के सामने दिनदहाड़े नर्सिंग छात्र दामाद की गोली मारकर हत्या कर दी। बाएं पंजरे में गोली लगने के बाद नर्सिंग कॉलेज के सेकंड ईयर के छात्र राहुल कुमार को गंभीर स्थिति में डीएमसीएच में भर्ती कराया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वारदात के बाद घटनास्थल से भागने का प्रयास कर रहे युवती के पिता को कॉलेज के छात्रों ने दबोचकर बेरहमी से पिटाई कर दी।

हमलावर के पास से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया है। राहुल सुपौल जिले के पिपरा गांव का रहने वाला था, जबकि आरोपित प्रेम शंकर झा सहरसा जिले के बनगांव का रहनेवाला है। राहुल ने बीएससी नर्सिंग कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा से प्रेम विवाह किया था। घटना के विरोध में बीएससी नर्सिंग कॉलेज के दर्जनों छात्र इमरजेंसी विभाग पहुंच गए। वहां छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। इमरजेंसी में इलाज ठप कर दिया। दर्जनों छात्र परीक्षण कक्ष में जबरन घुस गए। इस दौरान पुलिस से कई बार धक्कामुक्की भी हुई।

हालात बिगड़ते देख आला अधिकारी डीएमसीएच पहुंचे। बड़ी संख्या में पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया। पुलिस बल की तैनाती के बावजूद छात्र इमरजेंसी के मुख्य द्वार को खोलने के लिए तैयार नहीं थे। मरीजों को हो रही परेशानी को देखते हुए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर छात्रों को वहां से खदेड़ दिया। पुलिस की ओर से लाठी भांजने के बाद छात्र और ज्यादा आक्रोशित हो गए। इस दौरान छात्रों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी की। हालांकि, पुलिस ने सभी को वहां से खदेड़ दिया।

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने बताया कि बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्र राहुल की उसके ससुर ने ही गोली मारकर हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राहुल के ससुर का इलाज डीएमसीएच में कराया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के सभी सरकारी स्कूलों में लगाए जाएंगे सोलर रूफटॉप, DPO जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित

समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…

33 मिनट ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन थर्ड सेमेस्टर सत्र 2025-27 के छात्र-छात्राओं का नामांकन आज से 5 सितंबर तक 

समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…

54 मिनट ago

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

10 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

11 घंटे ago