Bihar

पटना के सरकारी स्कूल में छात्रा की मौत मामले में एक्शन, महिला हेडमास्टर सस्पेंड

पटना के चितकोहरा स्थित अमलाटोला कन्या मध्य विद्यालय के शौचालय में आग से झुलसकर 12 वर्षीय पांचवीं कक्षा की छात्रा की मौत के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर डीईओ पटना साकेत रंजन ने कन्या मध्य विद्यालय अमलटोला की प्रधानाध्यापक प्रेम लता कुमारी को बिहार सरकारी सेवक नियमावली के प्रावधान के तहत निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी को निलंबित प्रधानाध्यापक के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही के संचालन के लिए आरोप पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया है। निलंबित प्रधानाध्यापक प्रेमलता कुमारी का निलंबन अवधि में मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी फुलवारी शरीफ के कार्यालय में निर्धारित किया गया है।

इस मामले में सचिवालय डीएसपी-1 डॉक्टर अनु कुमारी के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर दी गई है। टीम में गर्दनीबाग थानेदार शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि घटना के वक्त शौचालय का दरवाजा अंदर से बंद था। बाद में किसी तरह दरवाजे की कुंडी खोलकर छात्रा को बाहर निकाला गया था। पुलिस परिजनों के आरोपों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। गुरुवार को पुलिस ने घटना के संबंध में स्कूल के शिक्षक और शिक्षिकाओं के अलावा आसपास के लोगों से पूछताछ की। वहीं, गुरुवार की दोपहर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम जांच के लिए स्कूल पहुंची थी। लेकिन स्कूल बंद होने के कारण अधिकारी बैरंग वापस लौट गए।

छात्रा के परिजन और लोग 10 लाख रुपये मुआवजा, आरोपित की गिरफ्तारी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने, सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कर प्रशासनिक निगरानी में चलाने और स्कूल के समय बाहर जमावड़ा नहीं लगाने की भी मांग रखी। आपको बता दें गुरूवार को इस घटना के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा था।

छात्रा की मौत के विरोध में परिजन और स्थानीय लोग चितकोहरा गोलम्बर के पास जमा हुए। टायर जलाकर सड़क को जाम कर दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर किया। इसी दौरान मौके से दो महिला समेत पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। दोपहर करीब दो बजे पुलिस ने हिरासत में लिए लोगों को छोड़ दिया, जिसके बाद परिजन शव का अंतिम संस्कार करने पर राजी हुए और चितकोहरा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कराया गया।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

5 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

7 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

11 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

11 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

12 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

12 घंटे ago