बिहार में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक हुई है। नीतीश कैबिनेट की इस अहम बैठक में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी है। बिहार कैबिनेट की पटना में हुई बैठक में बिहार सरकार के लगभग सभी मंत्री उपस्थित थे। नीतीश कैबिनेट की बैठक में कुल 36 एजेंडों पर मुहर लगाई गई है। बिहार कैबिनेट की बैठक में मिड डे मील रसोइया, रात्रि प्रहरी, शारीरिक स्वास्थ्य अनुदेशकों के मानदेय बढ़ाने पर मुहर लगा दी गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में 2 लाख 30 हजार से ज्यादा रसोइयों का मानेदय बढ़ाए जाने का ऐलान किया था। कैबिनेट से स्वीकृति मिलने के बाद अब उन्हें 1650 रुपये की बजाए 3300 रुपये मानदेय मिलेगा। इसी तरह फिजिकल टीचर का मानदेय 8000 रुपये से बढ़ाकर 16,000 किया गया है। औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा अंचल में उद्योग के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर 284 करोड़ रुपये से ज्यादा की स्वीकृति प्रदान की गई है। कृषि विभाग में 712 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है।
मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना के लिए 94 करोड़ रुपये से ज्यादा की स्वीकृति प्रदान की गई है। बिहार परिवहन क्षेत्रीय आशुलिपिक संवर्ग (भर्ती एवं प्रोन्नति) नियमावली 2025 के गठन को मंजूरी प्रदान की गई है। इसके अलावा बिहार शहरी आयोजना स्कीन नियमावली 2026 की स्वीकृति दी गई है। माध्यमिक तथा उच्च विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरी के मानदेय में बढ़ोती को बिहार कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानान्तरण अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) (संशोधन) नियमावली 2025 को भी स्वीकृति प्रदान की गई है।
समस्तीपुर में मुक्तापुर मोईन की जमीन पर्यटन विभाग को हस्तांतरित
प्रगति यात्रा के दौरान की गयी घोषणा के क्रम में समस्तीपुर जिलान्तर्गत अंचल-कल्याणपुर के मौजा-मुक्तापुर, परतापुर, चाँधरपुर एवं गाढ़ा के विभिन्न खाता एवं खेसरा की कुल रकबा-52.09 एकड़ (भूमि विवरणी संलग्न, परिशिष्ट-I) मुक्तापुर मोईन की भूमि को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु पर्यटन विभाग, बिहार, पटना को स्थायी निःशुल्क अन्तर्विभागीय हस्तान्तरण की भी मिली स्वीकृति।
समस्तीपुर : बिहार के सरकारी विद्यालयों में आने वाले दिनों में बिजली का बिल शून्य…
समस्तीपुर : स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर, सत्र 2025-27 के लिए नामांकन के मिथिला विश्विद्यालय प्रशासन ने…
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…