Bihar

BSSC CGL: बिहार प्रशासन विभाग में 1481 पदों पर भर्ती आवेदन शुरू, फीस घटकर हो गई 100 रुपये

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (BSSC CGL 4 2025) का संशोधित कार्यक्रम घोषित कर दिया है। जारी नोटिस के मुताबिक, पंजीकरण प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

संशोधित कार्यक्रम से संबंधित ताजा नोटिस आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर उपलब्ध है। सीएम नीतीश कुमार के आदेश के बाद आवेदन शुल्क भी घटाकर 100 रुपये कर दिया गया है।

कैलेंडर में नोट करें सभी जरूरी तारीख

आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, पंजीकरण आज, 25 अगस्त से शुरू हो चुकी है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार 26 सितंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन पत्र भर सकेंगे। वहीं, शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 24 सितंबर, 2025 निर्धारित की गई है। आयोग ने सभी उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क को घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया है।

18 अगस्त से शुरू होनी था पंजीकरण, फिर हो गया था स्थगित

सूबे के मुखिया नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषणा की थी कि राज्य में नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षाओं का परीक्षा शुल्क घटाकर मात्र 100 रुपये कर दिया जाएगा और मुख्य परीक्षा में कोई परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

सीएम की इस घोषणा का असर चुतर्थ सीजीएल 2025 भर्ती की आवेदन प्रक्रिया पर भी पड़ा। आयोग ने पंजीकरण प्रक्रिया को स्थगित कर दिया था। आयोग ने 4 अगस्त को सूचना जारी कर बताया था कि सीजीएल 4 भर्ती परीक्षा के लिए 18 अगस्त से 19 सितंबर 2025 तक आवेदन लिए जाएंगे, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया। अब आयोग ने शुल्क में कमी करने के बाद पंजीकरण का नया कार्यक्रम घोषित किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘गरीब ही मारा जा रहा…’, कथित जहरीली शराब से मौतों पर तेजस्वी का सरकार पर हमला

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है।…

3 घंटे ago

धरमपुर में ताला तोड़कर लाखों के जेवरात व नगदी की चोरी, मुफस्सिल थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुटी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धरमपुर वार्ड-6 मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर DRM कार्यालय से जनरेटर का कॉपर केबल चोरी, दो गिरफ्तार, चोरी का सामान खरीदने वाले बर्तन दुकानदार को भी RPF ने पकड़ा

समस्तीपुर : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने रेल संपत्ति चोरी के मामले में कार्रवाई करते…

7 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

18 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

18 घंटे ago