Bihar

बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ को राहुल गांधी ने बताया निर्णायक संग्राम; लोगों से भी एक अपील

बिहार में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। कांग्रेस, राजद समेत महागठबंधन में शामिल लगभग सभी दल एक साथ बिहार में चुनाव से पहले हुए SIR के मुद्दे पर हमलावर हैं। विपक्षी पार्टियां मतदाता सूची पुनरीक्षण में धांधली का आरोप लगा रही हैं। कांग्रेस ने बिहार में ‘वोट अधिकार यात्रा’ का ऐलान किया है। पार्टी ने बिहार के सासाराम जिले से शुरू होने वाली वोट अधिकार यात्रा की तैयारी तेज कर दी है। यात्रा 17 अगस्त को रेलवे स्टेडियम में सभा से शुरू हो रही है।

गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसे निर्णायक संग्राम कहा है। उन्होंने लिखा, ‘17 अगस्त से वोट अधिकार यात्रा के साथ हम बिहार की धरती से वोट चोरी के ख़िलाफ़ सीधी लड़ाई छेड़ रहे हैं। यह सिर्फ़ एक चुनावी मुद्दा नहीं – यह लोकतंत्र, संविधान और ‘वन मैन, वन वोट’ के सिद्धांत की रक्षा का निर्णायक संग्राम है। हम पूरे देश में स्वच्छ मतदाता सूची बनवाकर ही रहेंगे। युवा, मज़दूर, किसान – हर नागरिक, उठो और इस जनांदोलन से जुड़ो। अब की बार, वोट चोरों की हार – जनता की जीत, संविधान की जीत।’

बता दें कि कांग्रेस की ‘वोट अधिकार यात्रा’ की तैयारियां जोरों पर है। इस क्रम में बुधवार को कांग्रेस के महासचिव सांसद वेणुगोपाल बुधवार को सासाराम पहुंचे थे। यहां उन्होंने महागठबंधन के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ तैयारियों को लेकर बैठक की थी। कांग्रेस महासचिव के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार, बिहार प्रभारी कृष्णा अलावरू, यूपी के कांग्रेस अध्यक्ष सह रोहतास में कार्यक्रम प्रभारी अजय राय भी बैठक में शामिल हुए थे। जबकि राजद की तरफ से औरंगाबाद सांसद सह युवा राजद के अध्यक्ष अभय कुशवाहा एवं जिले के राजद विधायक शामिल हुए थे। कांग्रेस नेता वेणुगोपाल ने कहा था कि चुनाव आयोग की मनमानी, एसआईआर में गड़बड़ियों के कारण बिहार में लाखों लोगों को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया गया है।

कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ मतदाता अधिकार यात्रा सासाराम से शुरू करेंगे। केसी वेणुगोपाल ने कहा कि सासाराम ऐतिहासिक स्थल है, यह परिवर्तन की धरती रही है। इसलिए ‘वोट अधिकार यात्रा’ के शुभारंभ के लिए सासाराम को चुना गया है। उन्होंने महागठबंधन के नेताओं कार्यकर्ताओं का यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

1 घंटा ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

7 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

8 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

9 घंटे ago

मुफस्सिल पुलिस ने बिशनपुर टारा गांव में 889.6 लीटर अवैध शराब जब्त, चार तस्करों पर केस दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर रात…

9 घंटे ago

पूसा में महिला वैज्ञानिक के घर चोरी के आरोप में पूछताछ के लिये पुलिस हिरासत में ली गयी विधवा महिला से बेरहमी से मारपीट का आरोप

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में महिला वैज्ञानिक के आवास पर…

9 घंटे ago