Bihar

बिहार में 1 रुपए टोकन मनी पर 25 एकड़ जमीन मुफ्त, नीतीश सरकार की नयी योजना जानिए

बिहार सरकार ने निवेशकों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त जमीन से लेकर टैक्स में छूट देने तक का निर्णय लिया है. मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसके लिए बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP -2025) को मंजूरी दे दी है. 100 करोड़ से अधिक निवेश करने वालों को मुफ्त जमीन सरकार देगी. अन्य सुविधाएं भी सरकार की ओर से दी जाएगी.

कबतक लागू रहेगा पैकेज?

बिहार में नए उद्योगों को आकर्षित करने और रोजगार के अवसर को बढ़ाने के लिए नीतीश सरकार ने यह फैसला लिया है. बिहार के मुख्य सचिव ने कहा यह पैकेज 31 मार्च, 2026 तक लागू रहेगा. सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से बिहार में बड़े पैमाने पर निवेश आएगा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और राज्य का विकास तेजी से होगा.

कंपनियों को एक रुपए के टोकन पर दी जाएगी 25 एकड़ जमीन

मुख्य सचिव ने कहा कि इस नीति के तहत जो कंपनियां बिहार में 100 करोड़ रुपए या उससे अधिक का निवेश करेंगी और हजार से ज्यादा रोजगार देंगी, उन्हें दस एकड़ तक जमीन मुफ्त दी जाएगी. इसके अलावा हजार करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली कंपनियों को 25 एकड़ जमीन मुफ्त देने का फैसला लिया गया है.वहीं यदि फॉर्चून पांच सौ निवेश को आगे आती है तो उन्हें भी दस एकड़ जमीन फ्री में दी जाएगी.उन्होंने यह भी कहा कि सरकार एक रुपये के टोकन मनी पर कंपनियों को जमीन देगी.

BIIPP में छोटे निवेशकों के लिए भी तीन तरह की वित्तीय मदद

मुख्य सचिव ने बताया कि राज्य सरकार ने छोटे निवेशकों के लिए भी प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है. उन्हें बियाडा की जमीन 50 फीसद छूट दी जाएगी. नए उद्योग लगाने वालों को तीन विकल्पों में से किसी एक के तहत वित्तीय सहायता मिलेगी. 40 करोड़ रुपये तक ब्याज सब्सिडी और 100 फीसद एसजीएसटी छूट.वहीं14 साल तक राज्य जीएसटी की प्रतिपूर्ति, जो परियोजना लागत का 300 फीसद तक होगी. वहीं,कैपिटल सब्सिडी में भी प्रोजेक्ट लागत का 20 से 30 फीसदी तक छूट का प्रावधान किया गया है.

अन्य रियायतें और प्रोत्साहन

निर्यात करने वाली कंपनियों को 14 साल तक हर साल 40 लाख रुपये तक की छूट बिहार सरकार की ओर से दी जाएगी.वहीं,सरकार टेक्सटाइल इकाइयों के लिए प्रति कर्मचारी पांच हजार रुपये मासिक प्रोत्साहन देगी.अन्य कंपनियों के लिए प्रति कर्मचारी 2 हजार रुपये मासिक वेतन और इएसआइ व इपीएफ में 100फीसदी लाभ देगी.

Avinash Roy

Recent Posts

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

2 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

2 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

5 घंटे ago

‘मानहानि का केस करूंगी..’ शराबकांड में 4 मौतों पर अवैध संबंध की पुलिस थ्योरी मनगढ़ंत बताकर पटना ग्रामीण SP पर भड़की महिला

राजधानी पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में जहरीली शराब से 4 युवकों की मौतके मामले…

5 घंटे ago