चुनावी साल में बिहार को जल्द ही दो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिलने वाली है। इनमें से एक अयोध्या रूट पर चलाई जाएगी। इससे राजधानी पटना के साथ ही उत्तर बिहार के विभिन्न शहरों से श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या से आना-जाना आसान और सुगम हो जाएगा। दोनों नई प्रस्तावित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटना से चलाए जाने की योजना है, जो मुजफ्फरपुर होकर संचालित होंगी। जल्द ही इनका आधिकारिक टाइम टेबल जारी किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार, पटना से अयोध्या के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन जल्द शुरू होगी। यह ट्रेन पटना से खुलने के बाद पाटलिपुत्र, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, नरकटियागंज, बगहा, सिसवा बाजार, गोरखपुर, बस्ती और अयोध्या धाम होते हुए अयोथ्या कैंट स्टेशन तक पहुंचेगी। कुल 565 किलोमीटर की दूरी यह ट्रेन लगभग पौने 8 घंटे में पूरी होगी।
दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन पूर्णिया से पटना के दानापुर के बीच होगा। यह ट्रेन पूर्णिया से खुलकर मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, हसनपुर रोड, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र होते हुए दानापुर तक पहुंचेगी। इस ट्रेन की घोषणा बीते दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली में की थी।
फिलहाल इन दोनों वंदे भारत ट्रेनों की समय सारिणी पर आधिकारिक मुहर नहीं लग सकी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले इन सेमी हाई स्पीड ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जा सकती है। मालूम हो कि, उत्तर पूर्व रेलवे पहले से गोरखपुर से एक वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन कर रहा है। यह गोरखपुर से बगहा, बेतिया, बापूधाम मोतिहारी, मुजफ्फरपुर होते हुए पाटलिपुत्र के बीच चल रही है। शुरुआती दिनों में यात्रियों की कमी थी। अब यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…