Bihar

बिहार की सड़कों पर राहुल गांधी ने दौड़ाई बाइक, पिछली सीट पर राजेश राम; तेजस्वी संग वोटर अधिकार यात्रा

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के संयुक्त नेतृत्व में बिहार में चल रही वोटर अधिकार यात्रा रविवार को पूर्णिया में है। इस दौरान राहुल गांधी का एक खास अंदाज और रंग देखने को मिला। राहुल गांधी पूर्णिया की सड़कों पर बुलेट चलाते दिखे जिसका वीडियो कांग्रेस पार्टी के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर अपलोड भी किया गया है। इस दौरान गाड़ी की पिछली सीट पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम पिछली सीट पर बैठे। अपने नेता को बाइक चलाते देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश हाई हो गया।

इसी साल बिहार में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। नेताओं की गतिविधि राज्य में बढ़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर माह बिहार आ रहे हैं। दूसरी ओर राहुल गांधी ने एसआईआर के विरोध में वोटर अधिकार यात्रा के बहाने बिहार में कैंप कर रहे हैं। उनके साथ बिहार में इंडिया को-ऑर्डिनेशन कमेटी के चेयरमैन तेजस्वी यादव भी चल रहे हैं। इसी क्रम में उनकी यात्रा आज पूर्णिया और अररिया में है।

पूर्णिया में राहुल गांधी का बाइक अवतार देख कार्यकर्ताओं में गजब का जोश दिखा। इससे पहले यह भी देखा जा चुका है कि राहुल गांधी की जीप की ड्राइविंग सीट पर तेजस्वी यादव मौजूद थे। इस बार राहुल गांधी ने स्टेयरिंग खुद थामी और अपनी बाइक पर अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम को बैठाया। राजनीति के जानकारों का कहना है कि राहुल गांधी जनता से कनेक्ट करने के लिए आम आदमी जैसा व्यवहार कर रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को राहुल गांधी जूते उतार कर मखाना किसानों से मिलने पानी भरे खेत में चले गए। उन्होंने अपनी पैंट को घुटने तक मोड़ लिया और पानी में किसानों के पास चले गए। गेड़ाबाड़ी एनएच-31 से गुजरते वक्त राहुल ने मखाना की खेती देखी। अजय भगत के मखाना फोड़ी के पास राहुल गांधी का काफिला रुक गया। इस दौरान उन्होंने दरभंगा, मधुबनी से आकर मखाना फोड़ी का काम कर रहे मजदूरों और व्यापारियों से उनकी परेशानी पूछा।

Avinash Roy

Recent Posts

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

23 मिनट ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

4 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

5 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

5 घंटे ago

‘गुंडई क्या होती है दिखा देंगे’, बिहार में दारोगा को चैलेंज करनेवाले दोनों बदमाश ढेर, एक STF जवान भी शहीद

बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…

7 घंटे ago