Bihar

भागलपुर, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के 6 एयरपोर्ट का सर्वे होगा, नीतीश कैबिनेट की 30 एजेंडों पर मुहर

बिहार में हवाई सेवा को विस्तार देने की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे हैं। इसी के तहत भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट समेत कुल 6 एयरपोर्ट के निर्माण के लिए सर्वे कराया जाएगा। नीतीश कैबिनेट ने इसके लिए बजट आवंटित किया है। इसके अलावा गयाजी एयरपोर्ट पर भी कैट-1 लाइट लगाई जाएगी, जिससे खराब मौसम में भी विमानों का संचालन किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को राज्य कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कुल 30 एजेंडों पर मुहर लगाई गई।

नीतीश कैबिनेट ने राज्य में 6 नए एयरपोर्ट के सर्वे के लिए 2.90 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इसका उपयोग सर्वे शुल्क के अग्रिम भुगतान के रूप में किया जाएगा। जिन एयरपोर्ट का सर्वे किया जाना है उनमें वीरपुर (सुपौल), मुंगेर, वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण), मुजफ्फरपुर, सहरसा और भागलपुर एयरपोर्ट शामिल है। भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाया जाना प्रस्तावित है, जिसके लिए नई जमीन को अधिग्रहित किया जाएगा। अन्य जगहों पर पुराने हवाई अड्डों में सुविधाएं विकसित कर उन्हें फिर से चालू किया जाएगा।

गया एयरपोर्ट का होगा विस्तार

गयाजी के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा को ऑल वेदर एयरपोर्ट बनाया जाएगा। कोहरा, धुंध और खराब मौसम के समय भी यहां विमानों की लैंडिंग हो सकेगी। इसके लिए गया एयरपोर्ट का विस्तार होगा, जिस हेतु 18.24 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। बिहार कैबिनेट ने 137.17 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की है।

नीतीश कैबिनेट के अन्य प्रमुख फैसले-

  • बेगूसराय, पटना, सहरसा, सीवान, मधेपुरा में औद्योगिक क्षेत्र के विस्तार को मंजूरी
  • राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में अतिरिक्त पदों के सृजन की मंजूरी
  • पुनपुन में केबल स्पेंशन पुल के निर्माण को मंजूरी
  • सभी जिलों के समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) में शौचालय, प्रतीक्षालय, पेयजल, दीदी की रसोई जैसी सुविधाएं विकसित होंगी
  • अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में निम्नवर्गीय लिपिक के 459 नए पदों का सृजन
  • सरकारी स्कूलों में 8वीं तक के छात्र-छात्राओं को स्कॉलरशिप और स्कूल ड्रेस के लिए राशि जारी होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

छठ महापर्व से पहले समस्तीपुर जिले की जर्जर सड़कों की होगी मरम्मत, 20 सूत्री की बैठक में MLC डॉ. तरुण कुमार ने उठाया मुद्दा

समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…

9 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर, टेक्नीशियन की कमी से संचालन प्रभावित; 20 सूत्री की बैठक में उठा मुद्दा

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : दो साल से फरार नाबालिग छात्रा के अपहरण का आरोपी गिरफ्तार, दोनों ने रजामंदी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : ग्रेजुएशन के षष्ठम् सेमेस्टर सत्र 2023-27 के फाॅर्म दो सितंबर तक भरे जाएंगे

तस्वीर : फाइल फोटो  समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…

14 घंटे ago