Bihar

एक होल्डिंग में बिजली का अलग कनेक्शन लेने के लिए देना होगा ये दस्तावेज, जानिए नियम

मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता राहत योजना के तहत एक जुलाई से 125 यूनिट फ्री योजना लागू हो गई है। 125 यूनिट बिजली खपत तक बिल नहीं लगने का उपभोक्ता इसका फायदा उठाने का प्रयास करेंगे। एक ही घर में पिता और भाइयों के नाम पर अलग-अलग कनेक्शन लेने का प्रयास करेंगे, लेकिन एक ही होल्डिंग पर अलग-अलग नाम से कनेक्शन लेने के विभाग का शर्त पूरा करना होगा।

बिजली विभाग के अनुसार, एक होल्डिंग पर अलग-अलग नाम से बिजली कनेक्शन के लिए निबंधित बंटवारानामा आवेदन के साथ देना होगा। किराएदार को भी यदि अपने नाम से कनेक्शन लेना होगा तो उन्हें भी मकान मालिक के साथ निबंधित इकरारनामा देना होगा। स्थल जांच के बाद ही कनेक्शन दिया जा सकता है। गड़बड़ी पाने पर आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।

नई योजना लागू होने से पूर्व भी कनेक्शन के लिए लोगों के आवेदन विभाग को प्राप्त होता रहा है। दो-चार आवेदन हर रोज लोग जमा करते हैं। 125 यूनिट तक उपभोक्ताओं को फिक्सड चार्ज, ड्यूटी चार्ज, अधिक डिमांड चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन 125 यूनिट से ज्यादा होने पर उक्त चार्ज उपभोक्ता को लगेगा। यह नई योजना शहरी और ग्रामीण दोनों उपभोक्ताओं के लिए है।

प्रीपेड मीटर हो या फिर डिजिटल मीटर लगा हो दोनों पर 125 यूनिट खपत पर उपभोक्ताओं को बिल नहीं लगेगा। नई योजना के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए 12 अगस्त को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया गया है। ग्रामीण इलाकों और शहर में जिला मुख्यालय में शिविर लगाई जाएगी। ग्रामीण इलाकों में दो-तीन दिनों में जगह चिन्हित कर ली जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

2 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

3 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago