Bihar

बिहार चुनाव: कांग्रेस में 19 जिलों के लिए टिकट के 1500 दावेदार, गयाजी से सबसे ज्यादा

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है। सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई हैं। पटना में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के सामने बुधवार को 19 जिलों के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से करीब 1500 दावेदारों ने टिकट का दावा किया है। इस दौरान सीटिंग विधायक भी कतार में दिखे। सदाकत आश्रम में बुधवार को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई। इसके पहले 19 जिलों के दावेदारों ने अपना दावा पेश किया। दावेदारों की सबसे ज्यादा संख्या गयाजी विधानसभा क्षेत्र से रही। कई सीटों पर 100 से अधिक दावेदार रहे।

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी, सांसद परिणीति शिंदे और कुणाल चौधरी ने संभावित प्रत्याशियों की बात सुनी। साथ ही पार्टी नेता राहुल गांधी का संदेश भी सुनाया। कमेटी चेयरमैन अजय माकन ने कहा कि सभी दावेदारों से कहा गया है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में वोटों की चोरी रोकें।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा के समय जिले में ही दावेदारों से विस्तृत चर्चा की जाएगी। उसके बाद ही टिकट पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। गुरुवार को भी 19 जिलों के दावेदारों का साक्षात्कार होगा। दोनों दिन तीन हजार से अधिक दावेदारों के आवेदनों पर विचार किया जाएगा। आज भी पटना के सदाकत आश्रम में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

9 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

10 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

17 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

23 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

24 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

1 दिन ago