Bihar

बिहार में इंजीनियर के घर में पानी की टंकी से 40 लाख मिले! जले नोट के बंडल बहाने से जाम था टॉयलेट का पाइप

आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने शुक्रवार को मधुबनी में तैनात ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय के पटना स्थित आवास पर छापा मारकर 52 लाख कैश और 26 लाख के जेवरात बरामद किया है. इसके अलावा करोड़ों रुपये की संपत्ति और निवेश के दस्तावेज मिले हैं. कैश इतना था कि टॉयलेट का पाइप तक जाम हो गया था. नगर निगम की मदद से यह कैश निकाला जा सका. इंजीनियर के घर वालों ने कार्रवाई से बचने के लिए कैश में आग लगा दी थी. लाखों की करेंसी जल गयी .

विनोद कुमार राय गिरफ्तार

इओयू ने विनोद कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया है. टीम को घर में प्रवेश करने में बाधा उत्पन्न करने, अभद्र व्यवहार के लिए राय की पत्नी बबली राय के विरुद्ध भी कांड दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार इंजीनियर से पूछताछ चल रही है.

EOU की टीम छापेमारी करने पहुंची

आर्थिक अपराध इकाई ने आधिकारिक रूप से जानकारी देते हुए बताया कि 21 अगस्त को देर रात में इओयू को सूचना प्राप्त मिली कि मधुबनी में तैनात ग्रामीण कार्य विभाग के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार राय (सीतामढ़ी का अतिरिक्त प्रभार ) अपने ऑफिस से शाम को सफेद इनोवा गाड़ी से पटना के लिए निकले हैं. कार में काफी भारी मात्रा में अवैध कार्यों से जमा की गयी नगद राशि रखी गई है. इस सूचना के सत्यापन के लिए आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम विनोद कुमार राय के पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र अन्तर्गत भूतनाथ रोड स्थित निवास पर तलाशी करने पहुंची.

टॉयलेट के पाइप से जले हुए नोट मिले

शुक्रवार की सुबह पांच बजे इओयू की टीम ने घर पर दस्तक दी लेकिन इंजीनियर के घर का दरवाजा नहीं खोला. इओयू ने विरोध के बीच घर में प्रवेश किया. तलाशी के दौरान भारी मात्रा में जले हुए करेंसी नोटों को एवं अवशेषों को घर के टॉयलेट के पाइप से बरामद किया गया है. घर की नालियों पूर्ण रूप से जाम अवस्था में थी, जिन्हें नगर निगम के कर्मियों के सहयोग से खुलवाकर जले, अर्ध जले करेंसी नोटों एवं अन्य दस्तावेजों को बरामद किया गया है.

दरवाजे पर EOU की टीम को रोका, इधर पत्नी ने कैश में लगा दी आग

सूत्र बताते हैं कि इओयू की टीम ने जब छापा मारा तो इंजीनियर के परिवार के लोगों ने टीम को काफी देर तक दरवाजे पर रोके रखा था. इसी दौरान पत्नी ने कैश में आग लगा दी थी . इओयू की टीम ने जले, अर्ध जले करेंसी नोटों एवं अन्य दस्तावेजों को विधि-विज्ञान प्रयोगशाला के विशेषज्ञों की मदद से जब्त किया.और उनके संरक्षण में एफएसएल की की मदद ली है.

पानी की टंकी से 39,50,000 रुपये बरामद

छापेमारी के दौरान घर की पानी की टंकी में छिपाकर रखा हुआ 500 रूपये मूल्य के करेंसी नोट में 39,50,000 रुपये बरामद किया गया है. क्षतिग्रस्त एवं जले हुए नोट भी 500 रुपये मूल्य के हैं. सभी नोट को मिलाकर लगभग 52 लाख रुपये कैश की बरामदगी अबतक हुई है. कैश के अतिरिक्त लगभग 26 लाख रूपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, बीमा पांलिसी के कागजात एवं चल एवं अचल सम्पति मूलक दस्तावेज एवं इनोवा क्रिस्टा गाड़ी बरामद हुई है. बीमा पॉलिसी एवं दस्तावेजों का मूल्यांकन किया जा रहा है. इंजीनियर के परिसर से कई इलेक्ट्रोनिक्स उपकरण बरामद हुये है, जिनकी जांच साइबर फॉरेंसिक टीम से करायी जा रही है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : तीन दिनों से लापता युवक का घर के पीछे गड्ढे में मिला श’व, चार माह पहले ही हुई थी शादी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के नौआचक पंचायत के वार्ड संख्या-2 में…

5 घंटे ago

लूटकांड मामले में पांच बदमाश गिरफ्तार, 24 घंटे में समस्तीपुर पुलिस ने सुलझाया मामला

समस्तीपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र में चारपहिया वाहन सवार बदमाशों द्वारा युवक से मोबाइल और…

6 घंटे ago

सुरक्षित शनिवार के लिए मास्टर ट्रेनरों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू; भूकंप, आग और बाढ़ से बचाव के सिखाए जाएंगे तरीके

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम ‘सुरक्षित शनिवार’ को प्रभावी ढंग से लागू करने के…

6 घंटे ago

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

17 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

18 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

19 घंटे ago