बिहार के मुजफ्फरपुर में स्थित एसकेएमसीएच स्थित एमसीएच में मंगलवार को बीजेछपरा गांव की महिला का प्रसव हुआ। नर्स ने बेटा होने की जानकारी दी। परिजनों में खुशियां छा गई। बधाई का दौर शुरू हुआ। लेकिन जब परिजन जच्चा और बच्चा को लेकर घर पहुंचे तो नवजात बेटी थी। उसके बाद परिजनों ने एमसीएच में पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। नर्स पर बच्चा बदलने का आरोप लगाया। अस्पताल के दस्तावेज बेड हेड टिकट (बीएचटी) में भी नवजात के बेटा होने का ही रिकार्ड है।
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ-2 विनीता सिंहा ने भी मामले की जांच शुरू की। एचओडी डॉ. प्रतिमा कुमारी से मामले की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन ने भी इस मामले की अपने स्तर पर जांच शुरू कर दी है।
अहियापुर के बीजेछपरा गांव की प्रसूता चंचला कुमारी के पति अजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात पत्नी को प्रसव के लिए एमसीएच में भर्ती कराया था। मंगलवार की सुबह 6:50 बजे प्रसव हुआ। नर्स ने चंचला को पुत्र जन्म देने की बात कही। बाद में नर्स ने उसकी मां रामकली देवी को बच्चा सौंप दिया।
करीब दस बजे चंचला व बच्चे को लेकर मां घर चली गई। घर पर नवजात को देखा तो वह लड़की थी। उसके बाद परिजनों ने एमसीएच पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। मेडिकल ओपी प्रभारी राजकुमार गौतम ने परिजनों को शांत कराया।
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…
घबराने की जरूरत नहीं, बुकिंग के तीन दिन में मिलेगा सिलेंडर : एसडीओ समस्तीपुर :…
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…