Bihar

अनंत सिंह ने अशोक चौधरी को अपने तबेले में ले जाकर दिखाई भैंसें, चाय पर भी चर्चा

बिहार में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार चुनाव को लेकर सियासी हलचल काफी तेज है। कुछ वक्त पहले ही जेल से छूट कर मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने बीते शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। अनंत सिंह ऐलान कर चुके हैं कि इस बार वो विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस बीच अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी माने जाने वाले सरकार के मंत्री अशोक चौधरी और अनंत सिंह के बीच एक दिलचस्प मुलाकात हुई है। नीतीश सरकार के मंत्री अशोक चौधरी पूर्व विधायक से मिलने उनके घर गए थे। यहां अनंत सिंह ने अशोक चौधरी को अपने तबेले में ले जाकर भैंसें दिखाईं। दोनों के बीच चाय पर चर्चा भी हुई है।

इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों में नजर आ रहा है कि अनंत सिंह अशोक चौधरी को लेकर अपने तबेले में जाते हैं। इस दौरान तबेले में कुछ अन्य लोग भी मौजूद हैं। तबेले में कई भैंसें भी मौजूद हैं। मंत्री अशोक चौधरी एक भैंस की पीठ पर हाथ सहलाते भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद अनंत सिंह भैंस के बछड़े को दिखाने के लिए अशौक चौधरी को ले जाते हैं।

इस दौरान अनंत सिंह अपने तबेले में मौजूद भैसों की नस्ल के बारे में अशोक चौधरी को बता रहे थे। कुछ अन्य तस्वीरें भी सामने आई हैं जिनमें नजर आ रहा है कि अशोक चौधरी अनंत सिंह के घर के अंदर हैं और वो चाय की चुस्की ले रहे हैं। हालांकि, चाय पर अनंत सिंह और अशोक चौधरी के बीच क्या चर्चा हुई? इसे लेकर कोई विशेष जानकारी सामने नहीं आई है। आधिकारिक तौर पर दोनों नेताओं की इस मुलाकात को ‘सौजन्य भेंट’ बतलाया गया है।

इस मुलाकात के बाद अशोक चौधरी ने एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत भी की है। इस बातचीत के दौरान अशोक चौधरी ने बताया कि अनंत सिंह उनके पुराने मित्र रहे हैं। उन्होंने बताया कि 1990 में जब हम उनसे एक चुनाव में समर्थन मांगने गए थे तब उन्होंने हमें समर्थन दिया था और उसी समय से हम साथ में जुड़े हुए हैं। हमारे बरबीघा से इनका विधानसभा सीट सटा हुआ है इसलिए इनसे जुड़े लोग भी हमारे साथ रहे हैं। इनसे काफी प्रेम का भाव जुड़ा हुआ है।

मेरा प्रेम है उनसे, एक भाई का रिश्ता है। हम हमेशा भाई के रिश्ते को अपने व्यक्तिगत क्षमता से निभाने की कोशिश करते हैं। अशोक चौधरी ने आगे कहा कि अनंत सिंह के साथ घटना हो गया वो जेल गए थे। जेल से छूट कर आए तो हम मिलने गए थे। नहीं जाते तो वो कहते कि देखो अशोक इतना बड़ा नेता हो गया, हाफ-पैंट पहन कर आता था। इसलिए हम अपना फर्ज निभाए।

बहराहल आपको बता दें कि बिहार चुनाव से पहले अलग-अलग नेताओं के बीच मुलाकात और चुनाव को लेकर चर्चा का दौर जारी है। मोकामा सीट एक हाई-प्रोफाइल सीट माना जाता है। अनंत सिंह इस सीट से निर्विवाद चुनते आ रहे हैं। साल 2022 में मोकामा उपचुनाव में पूर्व विधायक की पत्नी नीलम देवी ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

अशोक चौधरी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया था कि 2024 में नीतीश कुमार के एनडीए में लौटने के बाद विश्वासमत परीक्षण के दौरान समर्थन के लिए राजद विधायक नीलम देवी से उन्होंने ही बात की थी। नीलम देवी तब से कागज पर तो राजद विधायक हैं लेकिन जेडीयू के साथ हैं। अनंत सिंह ने जेल से निकलने के बाद कहा है कि नीलम देवी अब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी और वो फिर से खुद ही मोकामा सीट से लडे़ंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

4 घंटे ago

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में SFI ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला, शिक्षा नीति व पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…

9 घंटे ago

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में जुटा जिला प्रशासन, डीएम ने दिए आवश्यक निर्देश

समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…

9 घंटे ago

केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा से कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा का है मौका, नामांकन जारी

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…

9 घंटे ago

नीट पेपर लीक के विरोध में NSUI का आक्रोश मार्च, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : नीट पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों और केंद्र व राज्य सरकार…

10 घंटे ago

पेपर लीक के विरोध में AISA का आक्रोश मार्च, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर : पेपर लीक और भर्ती घोटालों के विरोध में दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल…

10 घंटे ago