Bihar

खचरी है, मोकामा में बढ़िया काम नहीं की; MLA पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह

मोकामा के बहुचर्चित विधायक अनंत सिंह जेल से निकलने के बाद ताबड़तोड़ बयानबाजी से चर्चा में लौट आए हैं। सबसे पहले अनंत सिंह ने मोकामा सीट से 2025 का चुनाव खुद ही लड़ने का ऐलान किया। फिर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को चुनौती देने लगे कि वो अगर मोकामा से लड़ते हैं तो जमानत जब्त करा देंगे। अब अनंत सिंह मोकामा से मौजूदा विधायक और अपनी पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नीलम ने बढ़िया काम नहीं किया है।

अनंत सिंह ने बीवी नीलम देवी को फिर से लड़ाने के सवाल पर मीडिया से कहा- “नहीं। बढ़िया काम नहीं की। गुस्सा नहीं है पत्नी से लेकिन बढ़िया काम नहीं की। जनता से मिली-जुली नहीं।” जब पत्रकार ने अनंत से पूछा कि वो पत्नी के खिलाफ क्यों बोल रहे हैं तो उन्होंने कहा- “पत्नी रहे खचरी तो उसका कहें शुद्धा। कोई खचर है तो शुद्धा कहें।” इस बयान पर जब यह पूछा गया कि घर जाने पर पत्नी नाराज नहीं होगीं तो अनंत सिंह ने कहा कि जो बोले हैं, वाजिब बोले हैं।

अनंत सिंह दो दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। इसी साल जनवरी में मोकामा के पचमहला इलाके में एक गोलीमारी केस में आरोपी बनाए जाने के बाद अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसी केस में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें 5 अगस्त को जमानत दी थी।

मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह साल 2005 से 2020 तक लगातार पांच बार चुनाव जीते हैं। 2022 में एके 47 वाले केस में सजा होने के बाद अनंत सिंह की विधायकी खत्म हो गई थी। इसके बाद 2022 में उनकी पत्नी नीलम देवी राजद के टिकट पर उपचुनाव जीती थीं। नीलम को अनंत सिंह ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर से लोकसभा चुनाव भी लड़ाया था लेकिन वो ललन सिंह से हार गईं।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब जनवरी 2024 में महागठबंधन छोड़कर एनडीए में लौटे तो बहुमत परीक्षण के दौरान नीलम देवी राजद का पाला छोड़कर सरकार के साथ खड़ी हो गईं। फिर उसी साल अगस्त में अनंत सिंह एके 47 केस में बरी हो गए। लेकिन इस साल जनवरी में पचमहला में सोनू-मोनू गैंग से गोलीबारी में उन्हें फिर जेल जाना पड़ा। अब वो जमानत पर बाहर हैं और फिर से चुनाव लड़ने को तैयार दिख रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में अनोखी शादी: दुल्हन खुद बारात लेकर पहुंची दूल्हे के घर, गांव वालों ने कराई शादी

बिहार में बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत विरनौधा गांव में एक अनोखी और चर्चित…

18 मिनट ago

ग्रामीण चिकित्सक प्रशिक्षण शिविर में डॉ. मनोज का मार्गदर्शन

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत चैता चौक पर एकदिवसीय ग्रामीण चिकित्सक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन…

3 घंटे ago

मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान छात्र संगठन AISA ने जुलूस-प्रदर्शन कर सौंपा स्मार-पत्र

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री के समृद्धि यात्रा के दौरान छात्र संगठन आइसा कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में CM नीतीश की यात्रा को लेकर चाक-चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था, कार्यक्रम स्थल पर बनाया गया था अस्थायी थाना

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में सीएम की समृद्धि यात्रा कई मायनों में यादगार रही। खासकर…

14 घंटे ago

हकीमाबाद में निर्माणाधीन पुल को अगस्त तक शुरू करने और पटेल मैदान में नये स्टेडियम निर्माण को लेकर DPR तैयार करने का CM ने दिया निर्देश

समस्तीपुर : हाउसिंग बोर्ड मैदान में अधिकारियों के साथ सीएम नीतीश कुमार ने समीक्षा बैठक…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में CM नीतीश बोले- “केंद्र सरकार के सहयोग से बिहार में विकास को नई गति मिल रही”

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान गुरुवार को समस्तीपुर जिले को…

16 घंटे ago