Bihar

अचानक अनंत सिंह से मिलने अशोक चौधरी के आवास पहुंचे सीएम नीतीश कुमार, चुनाव से पहले पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार में सियासी गतिविधियां काफी तेज हो गई हैं। विपक्ष और सत्ताधारी दल अपने-अपने अपने तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। इधर, जेडीयू में भी चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। रविवार को सुबह- सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने करीबी मंत्री अशोक चौधरी के आवास पहुंचे, जहां पूर्व विधायक अनंत सिंह पहले से मौजूद थे।

दरअसल, आरजेडी को छोड़ जेडीयू खेमे में वापसी करने के बाद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने जेडीयू के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है। अनंत सिंह के इस एलान के बाद पार्टी में कुछ बगावती सुर भी उठ रहे हैं। ऐसे में जेडीयू आलाकमान ने अनंत सिंह के टिकट के लिए फिल्डिंग सेट कर दी है। यही वजह है कि जेडीयू के बड़े नेता लगातार अनंत सिंह से संपर्क में हैं और मुलाकातों का दौर जारी है।

शनिवार को मुंगेर से जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह से न सिर्फ मुलाकात की थी बल्कि पटना से एक ही गाड़ी पर दोनों बाहर निकले और मोकामा में जाकर रोड शो किया और शक्ति प्रदर्शन किया था। इस रोड शो के बाद ह स्पष्ट हो गया कि कोई कुछ भी कहे लेकिन मोकामा से अनंत सिंह का जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ना तय है। ललन सिंह के बाद रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अनंत सिंह से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार रविवार की सुबह मंत्री अशोक चौधरी के घर पहुंचे, जहां बाहुबली पूर्व विधायक आनंद सिंह उनका इंतजार कर रहे थे और दोनों की मुलाकात हुई। अनंत सिंह ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। नीतीश कुमार ने भी हाथ जोड़कर उनका शुक्रिया अदा किया। इस खास मुलाकात की तस्वीरें और और वीडियो सामने आ गया है। तस्वीरों से साफ है कि अनंत सिंह को पार्टी चीफ नीतीश कुमार आशीर्वाद मिल चुका है।

मुलाकात की तस्वीरों को साझा करते हुए मंत्री अशोक चौधरी ने फेसबुक पेज पर लिखा, सान्निध्य का सुख.. आज पटना आवास पर हमारे अभिभावक बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री जी का शुभागमन हुआ, उनसे मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। साथ में मोकामा से पूर्व विधायक और हमारे साथी श्री अनंत सिंह जी, बि० रा० नागरिक परिषद के महासचिव भाई छोटू सिंह एवं अन्य साथीगण भी मौजूद रहे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

6 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

10 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

11 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

11 घंटे ago