Bihar

वो ‘5 जयचंद’ कौन हैं जिन्होंने तेज प्रताप को किया बर्बाद? लालू के बड़े बेटे आज करेंगे पर्दाफाश

बिहार विधानसभा चुनाव में पूरे दमखम से उतरने का दावा करने वाले लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव आज अपने जीवन के उन जयचंदों के बारे में खुलासा करने वाले हैं जिन्होंने तेज प्रताप की राजनीति खत्म करने की साजिश की। तेज प्रताप यादव का दावा है कि 5 परिवार के लोगों ने उनके पॉलिटिकल करियर को बर्बाद करने की साजिश की है। इसको लेकर तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर लिखा।

किन 5 परिवारों के टारगेट पर हैं तेज प्रताप?

तेज प्रताप ने X पर एक पोस्ट में कहा, मेरे राजनैतिक जीवन को पांच परिवार के लोगों ने मिलकर और बृहद रूप से षडयंत्र कर समाप्त करने की कोशिश की। मैं इन सभी पांच परिवार के लोगों का चेहरा और चरित्र दोनों जनता के सामने लाऊंगा। मैं इनके हरेक षडयंत्र का पर्दाफाश करने जा रहा हूं।

तेज प्रताप ने क्यों अपनाया बगावत का रुख?

बता दें कि पिछले दिनों आरजेडी चीफ लालू यादव ने तेज प्रताप यादव को पार्टी के साथ-साथ परिवार से बाहर करने का ऐलान किया था। तेज प्रताप के इस वनवास के पीछे अनुष्का यादव नाम की एक लड़की को कारण बताया गया जिसके साथ तेज प्रताप की तस्वीर सामने आने पर लालू यादव ने अपने बड़े बेटे के खिलाफ एक्शन लिया। इसके बाद से तेज प्रताप ने बगावत का रुख अपना लिया है। टीम तेज प्रताप यादव के साथ चुनाव की तैयारियों में उतरे तेज प्रताप ने अगला विधानसभा चुनाव महुआ से लड़ने की घोषणा की है। तेज प्रताप ने अब अपनी खुद की पार्टी, ‘जनशक्ति जनता दल’ भी बनाई है और इसके रजिस्ट्रेशन के लिए चुनाव आयोग में आवेदन किया है। इसके साथ ही पांच पार्टियों के साथ गठबंधन भी किया है।

कौन हैं तेज प्रताप के पांच जयचंद? 

एक तरफ तेज प्रताप ने अपने जीवन के जयचंदों का चिट्ठा खोलने का दावा किया है तो उनका ये भी दावा है कि जिन 5 परिवारों की वो बात कर रहे हैं उनमें से एक परिवार पटना छोड़कर फरार होने वाला था लेकिन तेज प्रताप के डर से वो ऐसा नहीं कर पाए।

तेज प्रताप यादव एक तरफ आरजेडी से नाराज लोगों को साधने में लगे हैं तो अपने छोटे भाई और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को भी चेतावनी दे चुके हैं। हाल में तेज प्रताप ने बिहार में राहुल गांधी की ‘वोट अधिकार यात्रा’ को लेकर राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों की आलोचना भी की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर SDO द्वारा भूमि विवाद जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निपटारा

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…

10 घंटे ago

बहुचर्चित गोली मारकर ह’त्या मामले में दोषी विनय ठाकुर को उम्रकैद की सजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…

12 घंटे ago

नीतीश के जन्मस्थान बख्तियारपुर पर सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, अब संतोष मांझी ने सुझाया ‘नीतीशपुरम’ नाम

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…

12 घंटे ago

बिहार में अब 12वीं के बाद मिलेगा रोजगार, सरकारी स्कूलों में छात्रों को प्लेसमेंट की सुविधा

बिहार के सरकारी स्कूलों में भी प्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी। राज्य सरकार 12वीं कक्षा में…

16 घंटे ago

क्या नीतीश के कहने पर सम्राट चौधरी को भाजपा ने बनाया मुख्यमंत्री? सीएम ने खुद बताई अंदर की बात

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट…

16 घंटे ago

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन से शराब ला रही छात्रा अरेस्ट, पुलिस भर्ती की तैयारी कर रही है लड़की

समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…

19 घंटे ago