Bihar

26 अगस्त से पूर्णिया एयरपोर्ट से टिकट बुकिंग होगी शुरू, सांसद पप्पू यादव ने बताया

बिहार के लोगों के लिए एक खुशखबरी है। सांसद पप्पू यादव की मानें तो पूर्णिया एयरपोर्ट से विमानों के लिए टिकट बुकिंग जल्द शुरू होगा। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को एक बार फिर पूर्णिया एयरपोर्ट का दौरा किया और यहां चल रहे निर्माण कार्यों का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एयरपोर्ट की घेराबंदी और सड़क मार्ग की कनेक्टिविटी में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और सीधे तौर पर बिहार सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

सांसद ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्रालय के स्तर पर एयरपोर्ट का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जा चुका है और 26 अगस्त से इंडिगो की तीन जगहों के लिए टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि “सितंबर माह में हर हाल में पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ान भरना शुरू कर देगी, जो पूर्णिया की जनता की जीत होगी। यह उनके सपनों का साकार होना है, जो उनके विश्वास और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने बिहार सरकार से एयरपोर्ट के सौंदर्यीकरण और सड़क निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा करने की मांग की, ताकि उड़ानों की सुविधा समय पर शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि अब कोई बहाना नहीं चलेगा और जनता की सुविधा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

पुलिस स्मृति दिवस पर समस्तीपुर पुलिस लाइन में शहीद पुलिसकर्मियों को किया गया नमन, दी गयी श्रद्धांजलि

समस्तीपुर : पुलिस स्मृति दिवस पर बुधवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में कर्तव्य…

9 घंटे ago

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

1 दिन ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

2 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

2 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

2 दिन ago