Bihar

बिहार: ग्रामीण क्षेत्रों में 22 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे मिलेगी बिजली, ऊर्जा सचिव ने दिए सख्त निर्देश

ऊर्जा सचिव सह बिजली कंपनी के सीएमडी मनोज कुमार सिंह ने बारिश के दौरान बिजली आपूर्ति व्यवस्था में किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसे सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को उच्चस्तरीय बैठक की।

इस दौरान उन्होंने निर्देश दिया कि बारिश में भी ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 22 घंटे और शहरी क्षेत्रों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। बैठक में एसबीपीडीसीएल के एमडी महेंद्र कुमार और एनबीपीडीसीएल के एमडी राहुल कुमार भी मौजूद थे।

उत्तर और दक्षिण बिहार के सभी विद्युत कार्यपालक अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक से जुड़े थे। बिजली कंपनी के सीएमडी ने कहा कि प्रतिकूल मौसम के बावजूद बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होना चाहिए। सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया।

उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी अभियंता अपने-अपने क्षेत्रों में सतत निगरानी और त्वरित निवारण की व्यवस्था अपनाएं। बरसात के मौसम में विद्युत दुर्घटनाओं की संभावना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा उपायों को भी प्राथमिकता देने को कहा गया।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

1 घंटा ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

3 घंटे ago