Bihar

17 जिलों में आज वज्रपात का अलर्ट, बिहार में भारी बारिश कब से शुरू होगी?

बिहार में मॉनसून गतिविधियां अभी धीमी हो गई हैं। मौसम विभाग ने उत्तर बिहार, कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के 17 जिलों में सोमवार को आंधी और ठनका (वज्रपात) का येलो अलर्ट जारी किया है। राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार के जिलों में मौसम इस दौरान सामान्य रहने के आसार हैं। उत्तर बिहार में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। बिहार में फिर से भारी बारिश का दौर भी जल्द शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग ने इस पर अपडेट दिया है।

पटना मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार, 18 अगस्त को बेतिया, मोतिहारी, गोपालगंज, सीवान, छपरा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, सहरसा और मधेपुरा जिले में येलो अलर्ट है। इन जिलों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही खराब मौसम में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा।

20 अगस्त के बाद भारी बारिश का दौर

बिहार में बीते कुछ दिनों से मॉनसून संबंधी गतिविधियां कमजोर हैं। इस वजह से राज्य में भारी बारिश का दौर थम सा गया है। हालांकि मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 20 अगस्त के बाद राज्य में फिर से भारी बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। अगले 3-4 दिनों के भीतर राज्यभर में मॉनसूनी गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। उत्तर से दक्षिण बिहार और सीमांचल तक झमाझम बरसात होगी।

Avinash Roy

Recent Posts

न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस का दर्जा खत्म, यात्रियों को किराये में मिलेगी राहत

समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…

4 घंटे ago

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय दोगुनी करने पर जोर, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में 3 दिन की ट्रेनिंग शुरू

समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…

4 घंटे ago

जेल से बाहर आएंगे अनंत सिंह, दुलारचंद यादव हत्याकांड में JDU विधायक को मिली बेल

बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

9 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

9 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

20 घंटे ago