Bihar

15 सितंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री मोदी, सीमांचल को देंगे करोड़ों की योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार का दौरा करने जा रहे हैं। वे 15 सितंबर को पूर्णिया पहुंचेंगे। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य सीमांचल के इलाकों को साधना और क्षेत्र के लोगों से सीधे जुड़ाव स्थापित करना है। प्रधानमंत्री इस अवसर पर करोड़ों रुपए की योजनाओं की सौगात भी सीमांचल को देंगे। उनके दौरे को लेकर भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो चुकी है। इसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के लिए विकास की नई दिशा तय करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह सातवां बिहार दौरा है। पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात पीएम मोदी दे सकते हैं। इस दिन पूर्णिया एयरपोर्ट का वो उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के पूर्णिया आगमन की तैयारी शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी के हाथों एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर एनडीए नेता काफी उत्साहित हैं।

बता दें कि इससे पहले 6 बार पीएम मोदी बिहार आ चुके हैं। भागलपुर के बाद मधुबनी, सासाराम, सीवान, मोतिहारी और गयाजी के दौरे के बाद अब पीएम मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया आएंगे। इससे पहले अपने सभी दौरे पर उन्होंने बिहार को करोड़ों की सौगात देने का काम किया है। गया में भी करीब 13 हजार करोड़ रूपये की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास उन्होंने किया। अब पूर्णिया को एयरपोर्ट की सौगात देने आ रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

29 मिनट ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

4 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : अब गांव-गांव होगी गंभीर बीमारियों की जांच, स्वास्थ्य संस्थानों में गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग का अभियान शुरू

समस्तीपुर : जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में बुधवार से गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग…

4 घंटे ago

बिहार में 6 करोड़ लोगों का होगा घर-घर हेल्थ चेकअप, 30+ उम्र वालों की स्क्रीनिंग, जानें किन बीमारियों की होगी जांच

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के घर तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण अभियान…

7 घंटे ago