Bihar

‘124 नॉट आउट’, बिहार की मिंता देवी के फोटो वाला टीशर्ट पहन संसद क्यों पहुंचीं प्रियंका गांधी?

बिहार में जारी चुनाव आयोग के वोटर लिस्ट रिवीजन (SIR) के खिलाफ संसद में विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई कांग्रेस सांसद एक महिला का फोटो और नाम वाला टीशर्ट पहनकर पहुंचे और एसआईआर का विरोध किया। सभी के टीशर्ट के पीछे की तरफ ‘124 नॉट आउट’ लिखा हुआ था। इसके बाद यह टीशर्ट देश भर के लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रियंका गांधी के टीशर्ट में जिस महिला का फोटो है उनका नाम मिंता देवी है। वह बिहार के सीवान जिले की रहने वाली हैं। दरौंदा विधानसभा क्षेत्र में वह मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड हैं। मिंता देवी की उम्र 35 साल है। मगर चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में उनकी उम्र 124 साल दिखाई है। कांग्रेस ने इस खामी को मुद्दा बनाते हुए एसआईआर पर सवाल खड़े किए हैं।

राहुल गांधी बोले- अभी पिक्चर बाकी है

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वोटर लिस्ट में कथित खामियों के ऐसे और भी मामले सामने लाने के संकेत दिए हैं। संसद परिसर में मीडिया से बातचीत में मिंता देवी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में सुना है। ऐसे असीमित मामले हैं। अभी पिक्चर बाकी है। उन्होंने कहा कि ‘वन मेन, वन वोट’ (एक व्यक्ति एक वोट) संविधान की नींव है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह इस व्यवस्था को लागू करे। उन्होंने कहा कि हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और लगातार करते रहेंगे। वहीं, प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी ने पिछले दिनों प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वोट चोरी का खेल उजागर किया था। वोटर लिस्ट में कई नाम और पते फर्जी हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

10 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

2 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

2 दिन ago