बिहार के पश्चिम चंपारण के जिला मत्स्य पदाधिकारी पीयूष रंजन को निगरानी टीम ने एक लाख घूस लेते गिरफ्तार कर लिया है। पटना निगरानी टीम की इस कार्रवाई से जिले में हड़कंप मच गया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पटना ले जाया गया है। प्रधानमंत्री की घोषणा वाली एक जनहित की योजना का लाभ दिलाने के लिए लाभुक से एक लाख की रिश्वत ले रहे थे। मंलगवार को कोर्ट में पेश कर उन्हें जेल भेजा जा सकता है।
निगरानी टीम का नेतृत्व कर रहे डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना का लाभ दिलाने के लिए अधिकारी ने दस प्रतिशत का घूस मांगा था जो एक लाख होता है। मुराद अनवर नाम के मछली पालक को इस योजना का लाभ दिया गया था। लाभुक को योजना के तहत 25 लाख की राशि स्वीकृत की गयी थी जिसमें दस लाख की सब्सिडी थी। अनुदान राशि के एवज में घूस की मांग की गयी थी।
अधिकारी ने कहा कि अगर घूस का पैसा नहीं दिया तो योजना को फंसा देंगे। पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी की टीम से की। सत्यापन में आरोप को सत्य पाते हुए धावा दल का गठन किया गया।
सोमवार को टीम पश्चिम चंपारण पहुंची। खास केमिकल लगाकर तैयार नोट (एक लाख रुपए) अधिकारी को पीड़ित ने दिया। जैसे ही उन्होंने पैसे लिए कि टीम के सदस्यों ने दबोच लिया। कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। जब निगरानी टीम का पता चला तो आसपास मौजूद सभी लोग फरार हो गए। पीयूष रंजन को निगरानी टीम गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई।
समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…
बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…
समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026-27 में शामिल…
समस्तीपुर/पटोरी : सुरेश शर्मा मेमोरियल डबल बुलेट डे-नाइट अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन वन के खेले…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 19 जुलाई तक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट से पुलिस को चकमा देकर भागे दोनों विचाराधीन…