राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य उपेंद्र कुशवाहा को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। कुशवाहा ने अपने एक्स मीडिया एकाउंट पर स्क्रीनशॉट के जरिये यह जानकारी साझा की है।
कुशवाहा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि सात जुलाई की शाम 7.25 बजे से 7.36 बजे के बीच मोबाइल नंबर 7780012505 से उनके मोबाइल पर तीन धमकी भरे संदेश भेजे गए। इससे पूर्व भी उन्हें धमकियां मिल चुकी हैं। जिसे लेकर स्थानीय प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है।
यह केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा का विषय नहीं, बल्कि व्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि प्रशासन से अनुरोध है कि इस प्रकरण की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित हो।
बता दें कि इससे पूर्व 19 जून को भी उन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर लगातार सात धमकी भरे कॉल आए थे। इस बार आए मैसेज में कहा गया है कि राजनीति करना बंद करो नहीं तो सही नहीं होगा। नहीं छोड़ेंगे हम आपको।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…