Bihar

बिहार: ‘थाने आव… हाजत में बंद कर पिटाई करेंगे’, थानेदार ने दी दारोगा को धमकी; अब एक्शन में SP

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाने के थानेदार रमेश कुमार महतो और एक दारोगा राजकुमार राम के बीच गाली-गलौज का ऑडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह घटना 25 जून को हुई। थानेदार, दारोगा को थाने बुलाकर हाजत में बंद करने और पीटने की धमकी दे रहे थे। ऑडियो वायरल होने के बाद SP ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

वायरल ऑडियो में क्या है

वायरल ऑडियो में थानेदार रमेश कुमार महतो, दारोगा राजकुमार राम को फोन पर धमका रहे हैं। वे कह रहे हैं, ‘सिरिस्ता तुम्हारे बाप का है? तुम रिपोर्ट खोजने क्यों गया था? जल्दी थाने पर आओ, नहीं तो हाजत में बंद कर पिटाई करेंगे।’

तो इसलिए गाली-गलौज

बताया जा रहा है कि यह मामला तब शुरू हुआ जब थानेदार ने एएसआई राजकुमार राम की शिकायत SP ऑफिस में की थी। इसके बाद एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया था। लेकिन बाद में उन्हें वापस बहाल कर दिया गया। जब राजकुमार थाने के रिकॉर्ड रूम से शिकायत की कॉपी लेने गए, तो थानेदार ने फोन पर गाली-गलौज शुरू कर दी। जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

वहीं, लोग इस घटना पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब थानेदार अपने पुलिसवालों के साथ ऐसा व्यवहार करते हैं, तो आम लोगों के साथ दोस्ताना व्यवहार की उम्मीद करना बेकार है। वहीं, मोतिहारी के SP स्वर्ण प्रभात ने ऑडियो वायरल होने के बाद जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि मामले की गहराई से जांच होगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago