Bihar

CAG रिपोर्ट का हवाला देकर तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, कहा 80000 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाई सरकार

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक में महत्वपूर्ण चर्चा हुई है। तेजस्वी ने दावा किया कि CAG की रिपोर्ट में सामने आया है कि सरकार ने 71000 करोड़ का हिसाब नहीं दिया गया है।

तेजस्वी का दावा 80000 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाई सरकार

आरजेडी नेता तेजस्वी ने दावा किया कि टोटल 80000 करोड़ का बिहार सरकार हिसाब किताब नहीं दे पायी है। बिहार सरकार हिसाब किताब नहीं देती है तो उनको लगता होगा कि ये छोटी रकम है। टैक्स पेयर का पैसा है ये सारी जांच एजेंसी इस सब में नहीं लगेगी क्योंकि ये प्रकोष्ठ बन गए हैं। उन्होंने कहा कि एक इंजन अपराध में, दूसरा भ्रस्टाचार में लगा है। सरकार चुप क्यों है। उन्होंने कहा कि अपराधी ही अब सरकार चला रहे हैं। 10 दिन में 100 लोगों की हत्या हो गयी।

तेजस्वी यादव ने बीजेपी और जेडीयू पर साधा निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि जो आज घोषणा हुई है वो नीतीश कुमार को याद भी नहीं होगा। यह नकलची सरकार है, आगे ये माय बहिन योजना की भी कॉपी करेंगे। भाई वीरेंद्र पर दर्ज मामले पर उन्होंने कहा कि हम लोगों पर तो होता ही रहता है। उन्होंने कहा कि पीएम ने 55 घोटाले की बात की थी, क्या वे अब CAG की रिपोर्ट का जिक्र करेंगे।

आरजेडी नेता ने कहा कि गहन निरीक्षण में कितनी गहनता से आवासीय प्रमाण पत्र बन रहा है, इससे आप समझ सकते हैं कितनी गंभीरता, पहले सन्नी लियोनी, मोनालिसा,अब डॉग बाबू का बन रहा है। प्रशासन ने कहा है कि ये साजिश है, करवाया गया है.. जेडीयू के लोग फर्जी कह रहे थे।

तेजस्वी यादव ने कहा कि आने वाले कुछ दिनों बाद राखी के बाद महागठबंधन के साथी, राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता, खुद हम भी जनता के बीच जायेंगे। हर प्रमंडल में जायेंगे। तारीख़ और रुट बाद में बता दिया जायेगा। इस यात्रा में राहुल गांधी भी शामिल होंगे, उनसे मेरी बात हुई है। राखी के बाद हम सब लोग जायेंगे। अगस्त का महीना क्रांति का महीना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर मुफस्सिल थाना परिसर में 6 हजार 383 लीटर शराब का किया गया विनष्टीकरण

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना परिसर में बुधवार को विभिन्न मामलों में जब्त अवैध शराब को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ग्रामीण प्रशिक्षण शिविर, 27 प्रवासी श्रमिकों के आश्रितों को 54 लाख रुपये की सहायता

समस्तीपुर : श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को विधि…

8 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज के पीछे बंद पड़े हॉस्टल में मिली अज्ञात की सड़ी-गली लाश, सनसनी

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर स्थित समस्तीपुर कॉलेज के पुराने बंद पड़े हॉस्टल…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में B.Sc. की अंतिम परीक्षा देने जा रहे छात्र की सड़क हादसे में मौ’त, 20 दिन पहले हुई थी शादी

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे…

9 घंटे ago

समस्तीपुर DDC की अध्यक्षता में माय भारत जिला सलाहकार समिति की बैठक, दो लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य

समस्तीपुर : समस्तीपुर में बुधवार को माय भारत (मेरा युवा भारत) की जिला सलाहकार समिति…

11 घंटे ago

आज शाम बिहार कैबिनेट की बड़ी बैठक, मिल सकती है नई नौकरियों, योजनाओं और विकास परियोजनाओं को मंजूरी

बिहार सरकार की आज होने वाली कैबिनेट बैठक पर पूरे राज्य की नजरें टिकी हैं।…

15 घंटे ago