पार्टी (आरजेडी) और परिवार से निकाले गए राजद चीफ के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अब खुद भी दर और अपनों से दूरी बनाने लगे हैं। हाल ही में उन्होने अपनी गाड़ी से पार्टी का झंडा लगाया था। अब तेज प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राजद का आधिकारिक हैंडल समेत परिवार के कई लोगों को अनफॉलो कर दिया है। जिसमें बड़ी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती, बहन राज लक्ष्मी यादव, हेमा यादव और परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हैं।
तेज प्रताप के एक्स पर अब फॉलोइंग लिस्ट में अब सिर्फ पिता लालू प्रसाद, मां राबडी देवी, भाई तेजस्वी यादव, यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, एक्टर रितेश देशमुख और टीम तेज प्रताप यादव शामिल हैं। इसके अलावा कई लोगों को उन्होने अनफॉलो कर दिया है। पहले वो 19 लोगों को फॉलो करते थे। जो अब घटकर 6 रह गए हैं। सोशल मीडिया एक्स पर तेज प्रताप के 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
बताया जा रहा है कि अनुष्का यादव के साथ फोटो और पोस्ट को लेकर हुए विवाद के बाद पार्टी और परिवार से राजद सुप्रीमो ने तेज प्रताप को बाहर कर दिया था। जिसके बाद पारिवारिक विवाद अब सामने आने लगा है। जिसके उन्होने ये कदम उठाया है। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि आखिर तेज प्रताप के मन में क्या चल रहा है।
इन सबके बीच तेज प्रताप के नई पार्टी बनाने की चर्चा भी जोरों पर है। हालांकि खुद उन्होने इसका आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इससे पहले बिहार विधानसभा के मॉनसून सत्र में तेज प्रताप का अलग अंदाज दिखा था। जब एसआईआर के विरोध में विपक्षी विधायक काले कपड़ों में सदन पहुंचे थे। तो तेज प्रताप सफेद कुर्ता-पजामा में आए थे। इस दौरान उन्होने कहा था कि वो सिर्फ शनिवार को काले कपड़े पहनते हैं। वैसे उनका ध्येय सादा जीवन, उच्च विचार है।
समस्तीपुर : खगड़िया-समस्तीपुर रेलखंड से दिल्ली जाने वाली न्यू जलपाईगुड़ी-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12523/24) का…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने…
बिहार के चर्चित दुलारचंद यादव हत्याकांड में मोकामा से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत…
समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी विभाग की…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…