Bihar

रीतलाल यादव की शिक्षिका पत्नी पर शिकंजा कसने की तैयारी, ADG कुंदन कृष्णन ने शिक्षा विभाग के ACS को लिखा लेटर

दानापुर के विधायक रीतलाल यादव के बाद अब बिहार पुलिस मुख्यालय ने उनकी पत्नी रिंकू कुमारी के ऊपर कानूनी शिकंजा कसा है। ADG ऑपरेशन कुंदन कृष्णन ने रिंकू कुमारी पर कार्रवाई के लिए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव (ACS) को लेटर लिखा है।

दरअसल, रीतलाल यादव की पत्नी बिहार सरकार में नियोजित टीचर हैं। साथ ही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में लंबे वक्त से बिजनेस पार्टनर भी हैं। इसी वजह से बिहार पुलिस मुख्यालय ने उनकी पत्नी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है।

केस के रिव्यू के दौरान हुआ खुलासा

राजद विधायक रीतलाल यादव से जुड़े एक केस का रिव्यू बिहार STF कर रही थी। इसी दरम्यान चौंकाने वाली बात सामने आई कि विजय कंस्ट्रक्शन कंपनी में रिंकू कुमारी 11 नवंबर 2017 से ही पार्टनर हैं। सरकारी नौकरी में रहते हुए वो इस कंस्ट्रक्शन कंपनी के जरिए बिजनेस कर रही हैं।

इसी बात को ADG ऑपरेशन ने कार्रवाई का आधार बनाया है। उन्होंने अनुशंसा वाले अपने लेटर में लिखा है कि ‘सरकारी सेवा में रहते हुए इनके द्वारा व्यावसायिक कार्य किया जाना बिहार सरकारी सेवक आचार नियमावली 1976 के नियम 16 (1) और आचरण संहिता के प्रावधानों के प्रतिकूल है।’ इन्हीं नियमों का हवाला देते हुए ADG ने कार्रवाई करने की बात लिखी है।

19 सालों से कोथवां में है पोस्टिंग

रीतलाल यादव की पत्नी पिछले 19 सालों से बतौर नियोजित टीचर काम कर रही हैं। पटना जिले के कोथवां मुसहरी स्थित प्राथमिक स्कूल में उनकी पोस्टिंग है। 1 जुलाई 2006 से रिंकू इसी स्कूल में नियोजित टीचर हैं।

इनके विधायक पति रीतलाल यादव को एक बिल्डर से रंगदारी मांगने के मामले में पटना पुलिस ने शिकंजा कसा था। कुछ दिन बेउर जेल में रखने के बाद रीतलाल को सुरक्षा कारणों का हवाला दे भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: घूसखोर महिला अफसर निगरानी की जाल में फंसी, नालंदा में BPRO को 12 हजार लेते रंगे हाथ धराई

बिहार में भ्रटाचार के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के तहत निगरानी विभाग की टीम…

4 घंटे ago

बिहार में समृद्धि यात्रा 4.0 खत्म, अब 5.0 का ऐलान; राज्‍यसभा जाने से पहले इन जिलों का करेंगे दौरा

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बहुचर्चित समृद्धि यात्रा का चौथा चरण आज समाप्त हो…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में टेक्नीशियन के भरोसे चल रही पैथोलॉजी व्यवस्था, पैथोलॉजिस्ट की ड्यूटी अन्य विभागों में लगी

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मरीजों के लिए करीब 52 प्रकार की पैथोलॉजी जांच की…

6 घंटे ago

बिहार: शराब जब्ती पर आपस में भिड़े दो विभाग, एक्साइज और रेल पुलिस के बीच मारपीट में कई जख्मी

बिहार के कटिहार जिले में शराबबंदी कानून के तहत चल रही कार्रवाई के दौरान दो…

7 घंटे ago

समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार बदमाश मुंशी गिरफ्तार, एक का हो चुका है एनकाउंटर, दो अन्य कुख्यात की तलाश जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कोर्ट कैंपस स्थित हाजत से फरार कुख्यात अपराधियों के मामले में पुलिस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

11 घंटे ago