Bihar

राजधानी एक्सप्रेस से सफर कर रही थी महिला, चेकिंग के दौरान मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ट्रॉली बैग खुलते ही RPF के उड़ गए होश…

मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन पर RPF ने ऑपरेशन नारकोस के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. दरअसल राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री के पास से 84 kg गांजा बरामद किया गया है इस जब्त पदार्थ की कीमत करीब 12 लाख 60 हजार रुपये आंकी गई है.पकड़े जाने के बाद महिला को गांजे के साथ ट्रेन से उतारकर RPF पोस्ट मुजफ्फरपुर लाया गया है. इसके साथ NDPS एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार भी कर लिया गया और बरामद गांजा जीआरपी मुजफ्फरपुर को सौंप कर दिया गया है. जिसके बाद जीआरपी द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है.

सुचना मिलने पर पहुंची थी RPF टीम

RPF पोस्ट मुजफ्फरपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि राजधानी एक्सप्रेस की कोच संख्या B/09 के बर्थ नंबर 09 पर एक महिला चार ट्रॉली बैग और एक थैला लेकर यात्रा कर रही है, जिनमें प्रतिबंधित मादक पदार्थ (गांजा) होने की आशंका है. जिसके बाद RPF के जवान महिला बल के साथ गठित जांच टीम ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पर ट्रेन के आगमन (7:38 बजे) होते ही महिला के बैग की चेकिंग कर उसे पकड़ लिया.

चेकिंग करते ही बरामद हुए 84 किलो गांजा

महिला के पास मौजूद चार ट्रॉली बैग और एक झोले की तलाशी ली गई, जिसमें 20-20 किलोग्राम गांजा भरे बंडल बरामद हुए है जिसका वजन करने पर कुल 84 किलो गांजा पाया गया, जिसकी कीमत 12 लाख 60 हज़ार रुपये लगभग है.

दिल्ली लेकर जा रही थी गांजा

पूछताछ में महिला ने खुद कबूल किया की वह यह सभी ट्रॉली बैग और थैला (पश्चिम बंगाल) से नई दिल्ली लेकर जा रही है, महिला की पहचान साहिजोन बीबी के रूप में हुई जिसकी उम्र लगभग 45 वर्ष है. महिला तस्कर को पकड़ने में निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर गोकुलेश पाठक, सुष्मिता कुमारी, कांस्टेबल अरुण कुमारी और लालबाबू खान ने अहम भूमिका निभाई.

Avinash Roy

Recent Posts

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

7 मिनट ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

40 मिनट ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

1 घंटा ago

SC-ST अत्याचार निवारण मामलों में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त — सदर SDO

समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…

4 घंटे ago

‘बिहारी बाबु’ ईशान किशन बने SRH के कप्तान, अभिषेक शर्मा को भी बड़ी जिम्मेदारी

आईपीएल 2026 से पहले सैनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा फैसला लिया है. फ्रेंचाइजी ने विकेटकीपर बल्लेबाज…

5 घंटे ago