Bihar

पटना में परीक्षा माफिया का भंडाफोड़, सिपाही भर्ती में सेटिंग कराने वाले दो गिरफ्तार; 5-6 लाख में परीक्षा पास कराने की देते थे गारंटी

पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने वाले दो शातिर परीक्षा माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने अग्रिणी गैलेक्सी अपार्टमेंट में छापेमारी कर प्रेम प्रकाश पटेल और सुबोध कुमार को पकड़ा. दोनों के पास से 45 अभ्यर्थियों के दस्तावेज, रोल नंबर, तीन वॉकी-टॉकी, सात मोबाइल, एक लैपटॉप, बुलेट बाइक, दो कार और ब्लैंक चेक बरामद हुए हैं.

10 प्रतिशत कमीशन पर काम करते थे माफिया

पुलिस पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि वे 10 प्रतिशत कमीशन पर काम करते थे. हर अभ्यर्थी से एडवांस में दो लाख रुपए लेते और पूरी डील पांच से छह लाख में तय होती थी. दोनों का दावा है कि उनका बॉस कोई और है, वे सिर्फ उसके इशारे पर काम करते थे.

परीक्षा में सेटिंग का दावा कर ऐंठते थे मोटी रकम

पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार माफिया पिछले छह महीने से रामकृष्णा नगर में रह रहे थे. ये लोग सिपाही भर्ती परीक्षा में सेटिंग कराने का वादा कर अभ्यर्थियों से मोटी रकम ऐंठते थे. इस बार सेटिंग नहीं हो सकी, तो उम्मीदवारों ने पैसे वापस मांगे. तब माफिया ने नेक्स्ट एग्जाम में सेटिंग कराने का झांसा दिया.

मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

पुलिस अब उन अभ्यर्थियों से भी पूछताछ करेगी जिनके डॉक्यूमेंट्स इनके पास से मिले हैं. दस्तावेजों की जांच सिपाही चयन परिषद से कराई जा रही है. वहीं फरार अन्य माफियाओं की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. पटना में इस कार्रवाई से परीक्षा माफियाओं के नेटवर्क का एक सिरा जरूर खुला है, लेकिन गिरोह के मास्टरमाइंड तक पहुंचने के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

4 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

4 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

6 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago