Bihar

पहले बता देते तो लोग बिहार छोड़ के भाग जाते, तेजस्वी ने किसान वाले बयान पर एडीजी को घेरा

बिहार में बढ़ते क्राइम ग्राफ पर अपर पुलिस महानिदेशक(एडीजी) कुन्दन कृष्णन के बयान पर सियासत तेज हो गई है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पुलिस के वरीय पदाधिकारी के बयान पर तंज कसा है। कहा है कि ऐसे पदाधिकारियो को छुट्टी लेकर चले जाना चाहिए। या हत्या की वारदातों को लेकर जनता को पहले सचेत कर देना चाहिए ताकि लोग बिहार छोड़कर भाग जाएं। गुरुवार को अपराध के सवाल पर एडीजी कृष्णन ने इसे किसानों से जोड़ दिया था। राजद प्रवक्ता ने कहा कि सरकार से लिखकर जो मिला उसे बोल रहे हैं।

बिहार में पिछले कुछ दिनों से हत्या का बेलगाम दौर जारी है। सरकार और बिहार पुलिस को अपराधी खुली चुनौती दे रहे हैं। खुद नीतीश कुमार भी इन घटनाओं को लेकर चिंतित हैं। लेकिन क्राइम कंट्रोल में विफल पुलिस बयानों के झोल में फंसाकर पल्ला झाड़ रही है।

गुरुवार को एडीजी मुख्यालय कुंदन कृष्णन ने कहा कि अप्रैल, मई और जून में हत्या की घटनाएँ हर साल अधिक होती हैं। उन्होंने वजह भी बताया। कहा कि इन दिनों किसानों के पास का नहीं होता इसलिए वारदातों में बढ़ोतरी हो जाती है। बारिश होने पर किसान कृषि कार्य में लग जाते हैं तो घटनाएं कम हो जाती हैं।

ए़डीजी के इस अजूबे वक्तव्य को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने लपक लिया है। उन्होंने कहा कि क्राइम बढ़ने पर पुलिस मौसम को जिम्मेदार ठहरा रही है। अगर अपराध को लेकर पहले से जानकारी है तो सचेत कर देते ताकि लोग बिहार छो़ड़कर कहीं और निकल जाते। जान तो बच जाती। यह क्या बयान है कि मॉनसून में हत्या की घटना बढ़ गईं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उनकी योजनाओं का नकल कर रही है। इसी बहाने लोगों का भला तो हो रहा है। सरकार श्रेय ले रही है तो लेने दीजिए। उन्होंने चुनाव आयोग पर बीजेपी और अमित शाह के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। जो पहले से तय कर दिया गया वही काम आयोग कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

6 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

6 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

8 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

19 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago