Bihar

नीतीश सरकार पर तेजस्वी ने फिर बोला बड़ा हमला, कहा..“बिहार भ्रष्टाचार और DK टैक्स के हवाले”

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर हमलावर है। एक बार फिर उन्होंने बिहार की डबल इंजन की सरकार, एनडीए सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि 20 वर्षों की एनडीए सरकार व मुख्यमंत्री जी के मीडिया प्रबंधन के बल पर बनाई गई सुशासनी छवि का दिखावटी पर्दा अब पूर्णरूपेण उतर चुका है। बिहार के कोने-कोने में घटित आपराधिक घटनाओं और चहुँओर व्याप्त भ्रष्टाचार ने बिहार की सच्चाई आपके समक्ष रख दी है।

अपराधियों और भ्रष्ट अधिकारियों का गठजोड़ अब बिहार की व्यवस्था का हिस्सा बन चुका है। जाति-धर्म और अघोषित DK टैक्स अधिनियम के अंतर्गत होने वाले ट्रांसफर-पोस्टिंग उद्योग ने भ्रष्टाचार का एक स्थायी संस्थागत ढांचा बना दिया है। जो उसमें फिट बैठेगा वही फ़ील्ड की पोस्टिंग पाएगा।

गांव से लेकर सचिवालय तक कोई भी काम बिना घूस के नहीं होता। गरीब पेंशन के लिए दर-दर भटकता है, किसान मुआवजे के लिए चक्कर लगाता है, छात्रवृत्ति पाने के लिए विद्यार्थी गिड़गिड़ाते है लेकिन इस भ्रष्ट एनडीए सरकार के हर दरवाजे पर “प्रीपेड टैक्स” यानी रिश्वत देनी पड़ती है। बीजेपी नीत एनडीए शासन में अफसरों की पोस्टिंग धर्म, जाति और DK टैक्स के आधार पर होती है। योग्यता, दक्षता, परिणाम और ईमानदारी जैसे शब्द इस सरकार के प्रशासनिक शब्दकोश से गायब हो चुके हैं।

DK टैक्स के बल पर विजय हुए “सम्राट” के हर निर्णय ने बिहार पुलिस की मारक क्षमता को इस कदर कुंद कर दिया है कि अपराधी बेखौफ होकर घर, अस्पताल, सड़क, कोर्ट और थाने तक में घुसकर निर्मम हत्याएं कर रहे हैं। थाना स्तर पर पोस्टिंग अब केवल वसूली के अधिकार की तरह बांटी जाती है। जिन अफसरों में असली पुलिसिंग की काबिलियत है, उन्हें हाशिए पर डाल दिया गया है क्योंकि वो संविधान सम्मत कार्य करते है राजनीतिक बंदी के तौर पर नहीं।

मुख्यमंत्री जी, अगर आप होश में है तो मैं सिर्फ एक ही सलाह और सुझाव दूँगा कि दूंगा, “राज्य को धर्म, जाति, DK टैक्स और चाटुकारिता से नहीं, बल्कि योग्यता, ईमानदारी और दक्षता से चलाइए।” अगर यह सोच आज नहीं बदली, तो इतिहास आपको बीजेपी के निर्देश पर चलने वाले एक असफल शासक के रूप में याद रखेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

AEDO परीक्षा को लेकर समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर-दरभंगा और बेतिया से चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, यहां चेक करें टाइम टेबल

समस्तीपुर मंडल रेल प्रशासन ने बिहार लोक सेवा आयोग के अंतर्गत आयोजित होने वाली सहायक…

3 घंटे ago

वी विल मिस यू नीतीश जी, करोड़ों दिलों को रूला दिया; सीएम के इस्तीफे से पहले मांझी भावुक हुए

नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे से पहले केंद्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा…

4 घंटे ago

AEDO परीक्षा से पहले बीपीएससी का अहम नोटिस, समस्तीपुर जिले के एक केंद्र में हुआ अहम बदलाव

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आगामी परीक्षा को लेकर उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश…

5 घंटे ago

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू परिवार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने FIR रद्द करने की अपील खारिज की

लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव की उस याचिका को…

6 घंटे ago

समस्तीपुर वीमेंस कॉलेज में अंबेडकर जयंती पर संगोष्ठी, शिक्षा और समानता के संदेश पर जोर

समस्तीपुर : समस्तीपुर के वीमेंस कॉलेज में सोमवार को राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में…

9 घंटे ago

कल 14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती पर समस्तीपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक सम्पन्न

फाइल फोटो समस्तीपुर : भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के…

10 घंटे ago