बिहार के दरभंगा में मुहर्रम जुलूस के दौरान ताजिया के चौकी मिलान में बड़ा हादसा हुआ. सकतपुर थाने के ककोढ़ा की यह घटना है. जहां शनिवार की देर शाम को ताजिया के चौकी मिलान के दौरान बिजली पोल से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार के संपर्क में आने से दो दर्जन लोग झुलस गए. एक शख्स की मौत हो गयी. इस घटना से हड़कंप मच गया.
युवक की मौत, 6 लोगों की हालत गंभीर
घटना में जान गंवाने वाले युवक की पहचान काकेढ़ा के फैज मुहम्मद के पुत्र मिराज (22) के रूप में हुई है. इस हादसे में झुलसे आधा दर्जन लोगों की हालत गंभीर बतायी जा रही. जिन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है. इस घटना में मुखिया श्रवण कुमार भी झुलस गए हैं. सीएससी में सबका इलाज चल रहा है.
कैसे हुई घटना?
बताया जा रहा कि शनिवार की शाम को ताजिया की चौकी मिलान रस्म चल रही थी. मिलान स्थल पर 11 हजार वोल्ट बिजली का तार ऊपर से गुजरा हुआ था. तभी किसी चीज के संपर्क में आने से वहां से गुजर रहे लोगों पर ही तार गिर गया. जिससे अफरातफरी मच गयी.
बिजली क्यों नहीं काटी गयी? बिजली विभाग के सहायक अभियंता ने दिया जवाब
बिजली विभाग के सहायक अभियंता सौरव कुमार ने बताया कि ताजिया के चौकी मिलान के दौरान विभाग को लाइन काटने की सूचना प्रशासन के स्तर से नहीं दी गयी थी. रविवार को ब्रेक डाउन जरूर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि जैसे ही हादसे की जानकारी मिली, तुरंत लाइन काट दी गयी. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि घायलों को पास के अस्पताल भेजा गया है.
समस्तीपुर : जीत के लिए आखिरी गेंद पर दो रनों की दरकार थी और मैदान…
समस्तीपुर : पटना-पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के एलाइनमेंट विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ वार्ड 44 में चोरों ने एक बंद…
समस्तीपुर : साइबर अपराध के जरिए लोगों से ठगी कर अवैध रूप से रुपये का…
समस्तीपुर : ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर फोटो से फोटो बनाकर फर्जी तरीके से हाजिरी दर्ज करना…