बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान छूटे मतदाताओं से भरे हुए गणना प्रपत्र एकत्र करने के लिए बीएलओ के घर-घर भ्रमण का तीसरा चरण जल्द शुरू होगा। इस चरण में करीब एक लाख बीएलओ उन घरों में पुन: जायेंगे, जहां पहले के दौरों में मतदाता अस्थायी रूप से अनुपस्थित मिले थे। बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।
बिहार सीईओ ने बताया कि अब तक बिहार के कुल 7,89,69,844 मतदाताओं में से 6,81,67,861 यानी 86.32 फीसदी के गणना प्रपत्र एकत्र किए जा चुके हैं। मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत लोगों को ध्यान में रखते हुए कुल मतदाता आधार का 90.84 फीसदी भाग गणना पत्र संग्रहण के दायरे में आ चुका है। अब केवल 9.16 फीसदी मतदाताओं को 25 जुलाई की समय सीमा से पहले अपने गणना प्रपत्र जमा करने हैं। मालूम हो कि बिहार एसआईआर के अंतर्गत भरे हुए गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि को अब 10 दिन शेष हैं।
जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…
पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…
समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…
समस्तीपुर : गैस संकट के बीच अब उसका दूसरा असर भी दिखाई देने लगा है।…
समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…