Bihar

बिहार में महिलाओं को बस यात्रा में बड़ा तोहफा, अब आरक्षित होंगी आगे की चार लाइनें

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं और उससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला यात्रियों को लेकर एक अहम फैसला लिया है.अब राज्य की बसों में आगे की चार पंक्तियों की सीटें सिर्फ महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगी. यह कदम खासतौर पर महिला यात्रियों की बढ़ती संख्या और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक में यह निर्णय लिया गया. उन्होंने कहा कि बसों में सफर करने वाली महिलाओं को अक्सर खड़े होकर यात्रा करनी पड़ती है या फिर सीट के लिए असुविधा झेलनी पड़ती है. ऐसे में यह फैसला उनकी यात्रा को सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है.

बसों में ड्राइवर-कंडक्टर की पहचान होगी सार्वजनिक, वर्दी और व्यवहार पर खास जोर

बिहार सरकार ने सार्वजनिक परिवहन को अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बनाने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं. अब राज्य की बसों में ड्राइवर और कंडक्टर की पहचान स्पष्ट रूप से लिखी होगी. उनके नाम बस के अंदर दर्शाए जाएंगे और यह जानकारी परिवहन विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगी.

साथ ही, ड्राइवर-कंडक्टर को अब खाकी रंग की वर्दी और नेम प्लेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है. यात्रियों के साथ सौम्य और सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए कंडक्टरों को विशेष ट्रेनिंग भी दी जाएगी. यह कदम यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

पुरानी बसों पर सख्ती, फिटनेस जांच अब होगी अनिवार्य
राज्य में चल रही पुरानी और जर्जर बसों की अब अनिवार्य रूप से फिटनेस जांच की जाएगी. परिवहन विभाग का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी ऐसी बस सड़क पर न चले, जिससे यात्रियों की जान को खतरा हो. साथ ही, बस स्टैंडों पर बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाया जा रहा है. यात्रियों के लिए पीने का पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं अब अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी.

ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया में सुधार, 27 जिलों में तैयार हुए आधुनिक ट्रैक

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. राज्य के 27 जिलों में आधुनिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक तैयार किए जा चुके हैं.

सारण, रोहतास और मधुबनी जैसे जिलों में आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिसे देखते हुए इन जिलों में अतिरिक्त ट्रैक विकसित करने का फैसला किया गया है. बीते जून महीने में इन तीन जिलों में हजारों टेस्ट लेकर लाइसेंस जारी किए गए. इससे लाइसेंस प्रक्रिया में पारदर्शिता आने और फर्जीवाड़े पर लगाम लगने की उम्मीद है.

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी दस्तावेज के सहारे पुश्तैनी जमीन कब्जाने की कोशिश, 10 नामजद समेत 20-25 पर केस

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के काजीचक धर्मपुर निवासी हरिचरण दास ने फर्जी दस्तावेज तैयार…

53 सेकंड ago

समस्तीपुर कॉलेज के हॉस्टल में सड़े-गले अवस्था में मिले शव मामले में ह’त्या की FIR दर्ज, DMCH में कराया गया पोस्टमार्टम 

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज के बंद पड़े पुराने हॉस्टल से अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव…

21 मिनट ago

छोटू ह’त्याकांड के गिरफ्तार अभियुक्त ने स्वीकारी कांड में अपनी संलिप्तता, पूर्व के बकाया व आपसी रंजिश को लेकर दिया था घटना को अंजाम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [बिपुल कुमार सिंह] : विद्यापतिनगर थाना कांड संख्या 129/26 छोटू हत्याकांड के प्राथमिक अभियुक्त…

31 मिनट ago

समस्तीपुर : राजधानी एक्सप्रेस में 26 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, NDPX एक्ट के तहत केस दर्ज

समस्तीपुर : स्थानीय समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा विशेष जांच अभियान के दौरान राजधानी…

54 मिनट ago

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

10 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

10 घंटे ago